Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : आईएसएम पुंदाग के एमबीए 9 विद्यार्थियों का कैंपस प्लेसमेंट

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Anand Mishra) : रांची के पुंदाग स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड मैनेजमेंट (आईएसएम), के सत्र 2021-23 के एमबीए के छात्र-छात्राओं का शानदार प्लेसमेंट हुआ है. सभी छात्र छात्राए एमबीए अंतिम वर्ष के हैं. बेंगलुरु स्थित कंपनी मेसर्स इंटेलिपात प्राइवेट लिमिटेड में छात्र साकेत सुमन का चयन वार्षिक 7.25 लाख रुपए के पैकेज पर हुआ है. वही बेंगलुरु के ही मेसर्स रायनेक्स टेक्नोलोजी प्रायवेट लिमिटेड में आठ छात्र-छात्राओं अंजू कुमारी, नेहा कुमारी, आशिफ रज़ा, प्राची कुमारी, विष्णु कुमार, डेज़ी स्वर्णलता टोपनो, गौरव तिवारी और आर्यन कुमारी का वार्षिक पैकेज .5.20 लाख रुपए पर चयन हुआ है. इसे भी पढ़ें : बंगाल,">https://lagatar.in/voting-on-10-rajya-sabha-seats-in-bengal-gujarat-and-goa-on-july-24/">बंगाल,

गुजरात और गोवा की 10 राज्यसभा सीटों पर 24 जुलाई को मतदान
संस्थान के निदेशक डॉ गंगा प्रसाद सिंह ने इन छात्र-छात्राओ के चयन पर खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बाधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है. उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि दोनों कंपनियां नवीन प्रोद्योगिकी विकास के क्षेत्र में अग्रणी है जो कुशाग्र और मेघावी युवाओं को अपने साथ कार्य करने का अवसर देती हैं. उन्होंने कहा कि आईएसएम पुंदाग की अपनी शिक्षा पद्धति और तौर-तरीकों में छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व विकास पर पूर्ण ध्यान दिए जाते हैं. शिक्षा के माध्यम से ज्ञान और कौशल वृद्धि के साथ-साथ उनकी क्षमता विकास पर विशेष वरीयता दी जाती है, ताकि यहां के विद्यार्थी हर परिस्थिति को सफलता पूर्वक हल करके सफलता का इतिहास रच सके. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही