Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची प्रत्याशी संजय सेठ सरना स्थल में की पूजा, आदिवासी संगठनों ने दिया जीत का भरोसा

Ranchi: बीजेपी के लोकसभा प्रत्याशी संजय सेठ सोमवार को हातमा पहुंचे.जगलाल पाहन ने उनका स्वागत किया.पाहन के घर पर ही संजय सेठ ने बैठक की, जिसमें दर्जनों आदिवासी संगठन के लोग शामिल हुए. पाहन की अगुवाई में लोकसभा प्रत्याशी सरना स्थल में पूजा अर्चना किया. इसके बाद आदिवासी समुदाय के अगुवाओं ने बीजेपी को जिताने का भरोसा दिलाया और कहा कि अबकी बार आदिवासी समुदाय जल,जंगल और जमीन की सुरक्षा के लिए बीजेपी को जिताना है. जाति धर्म से ऊपर उठकर लोगों को वोट देंगे. देश हित के लिए बीजेपी को बहुमत से जीताना है. देश की सुरक्षा बीजेपी ही कर सकती है. आदिवासियों की सुरक्षा के लिए बीजेपी के हाथ को मजबूत बनाना होगा. इस मौके पर केद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलु मुंडा ने कहा कि बीजेपी आदिवासियों को देश में सर्वोच स्थान दिया है. पूरी दुनिया में आदिवासी समुदाय को पहचान दिलाया है. देश आजादी के 70 वर्षो बाद आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनाया है. आदिवासी गांवों में बिजली पहुंचायी और सड़क बनायी है. घर-घर में सुलभ शौचालय दिया. आदिवासी बच्चे पढ़ें, इसके लिए गांव में एकलव्य स्कूल बना रहा है. किसानों का खेत हरा भरा रहे, इसके लिए सरकार किसानों को सब्सिडी दे रही है. इसे भी पढ़ें - चुनाव">https://lagatar.in/election-commissions-instructions-protect-voters-from-wild-animals-on-day-voting-deploy-forest-personnel/">चुनाव

आयोग की हिदायत,वोटिंग के दिन जंगली जानवरों से करें मतदाताओं की सुरक्षा, तैनात करें वनकर्मी

बैठक में सगंठन के ये लोग हुए शामिल

केंद्रीय धुमकुड़िया अध्यक्ष सुनील टोप्पो,छोटानागपुर सरना समिति अध्यक्ष बिरसा पहान,कोंगे सरना समिति अध्यक्ष नरेश पहान, जनजाति सुरक्षा मंच के संयोजक संदीप उरांव,हेदलहातू सरना समिति अध्यक्ष मुकेश मुंडा,डहू टोली सरना समिति अध्यक्ष विसवास उरांव, चडरी सरना समिति के पूजा अध्यक्ष सबलू मुंडा समेत पप्पू बान्डो, शिवधन मुंडा, लक्ष्मण मुंडा, मुकेश मुंडा, सुरेश महली, सुरेंद्र मुंडा,अरूण कोरियार, चुन्नू पहान, निर्मल पहान,बलकू उरांव बैठक में शामिल थे. इसे भी पढ़ें - निशिकांत">https://lagatar.in/election-commission-reached-congress-jmm-against-nishikant-said-many-evidences-were-hidden-in-nomination-action-should-be-taken/">निशिकांत

के खिलाफ कांग्रेस-झामुमो पहुंचा चुनाव आयोग, कहा-नामांकन में कई साक्ष्य छिपाए, कार्रवाई हो
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही