Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : रिजल्ट जारी नहीं होने से अभ्यर्थी नाराज, 16 फरवरी से करेंगे आमरण अनशन

Advertisement
Advertisement
Ranchi : जेएसएससी जूनियर इंजीनियर की परीक्षा के रिजल्ट प्रकाशित नहीं होने से छात्र नाराज हैं. छात्रों ने बताया कि 3 बार परीक्षा होने के बावजूद अभी तक रिजल्ट जारी नहीं हो पाया है. ये परीक्षा इस बार टीसीएस जैसी विश्वसनीय और विश्वस्तर की एजेंसी से ली गई है. आयोग के कैलेंडर के अनुसार इसका रिजल्ट दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह तक जारी कर दिया जाना था, परन्तु अभी तक इसका रिजल्ट जारी नहीं हो पाया है. इसी संबंध में जूनियर इंजीनियर के अभ्यर्थी 8 फरवरी को जेएसएससी की उप सचिव मधुमिता कुमारी से मुलाकात करने गये. लेकिन देर शाम तक इंतजार करने के बाद भी मधुमिता ने मिलने से साफ मना कर दिया. इसके बाद अभ्यर्थियों का कहना है कि उनके पास अब शांतिपूर्ण ढंग से भूख हड़ताल करने के अलावा और कोई विकल्प नहीं बचा है. अभ्यर्थियों का कहना है कि अगर 16 फरवरी से पहले डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन लिस्ट जारी नहीं किया गया तो वे आमरण अनशन करने पर विवश होंगे. 16 फरवरी से अभ्यर्थी राजभवन के समक्ष आमरण, भूख हड़ताल पर बैठेंगे. रिजल्ट जारी करवाने की मांग को लेकर आज जेएसएसी जूनियर इंजीनियर के अभ्यर्थी पूर्व मंत्री बंधु तिर्की, विधायक विकास मुंडा और झामुमो सुप्रीमो सह राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन के पास अपनी फरियाद लेकर पहुंचे. सभी ने जल्द इस मामले में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से बात करके रिजल्ट जल्द जारी करने का आश्वासन दिया है. इसे भी पढ़ें : कोल">https://lagatar.in/coal-india-marathon-tomorrow-pt-usha-reached-ranchi-ccl-cmd-says-all-preparations-complete/">कोल

इंडिया मैराथन कल, पीटी ऊषा पहुंची रांची, CCL CMD बोलें- सभी तैयारी पूरी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही