Search

 
 
 

रांची : सरला बिरला पब्लिक स्कूल में कैपेसिटी बिल्डिंग कार्यक्रम

 
Ranchi : सरला बिरला पब्लिक स्कूल, रांची ने एक दिवसीय कैपेसिटी बिल्डिंग कार्यक्रम की मेजबानी की. स्ट्रेस मैनेजमेंट विषय पर बी.के. बिरला सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए रिसोर्स पर्सन डॉ. मौसमी दास और सोनी कुमारी उपस्थित थीं. कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्या परमजीत कौर ने दोनों रिसोर्स पर्सन के साथ किया. झारखंड के विभिन्न स्कूलों के 72 शिक्षकों ने बड़ी जीवंतता और आशावाद के साथ सत्र में भाग लिया. विद्यालय के कार्मिक व प्रशासनिक प्रमुख डॉ. प्रदीप वर्मा ने शिक्षण कौशल को निखारने के लिए संस्था द्वारा की गई पहल की सराहना की. प्राचार्या परमजीत कौर ने प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करने के लिए इस तरह के प्रशिक्षण आयोजित करने के लिए सीबीएसई के प्रति आभार व्यक्त किया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/18-9.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-poster-exposes-bjps-infighting/">हजारीबाग

: पोस्टर ने खोली भाजपा की अंदरूनी कलह की पोल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही