Search

 
 
 

रांची : आईआईसीएम में क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम

 
Ranchi : कोल इंडिया लिमिटेड, सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड तथा आईआईसीएम के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय कोयला प्रबंधन संस्थान (आईआईसीएम) रांची में क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. निवारक सतर्कता रणनीतियां, अनुशासनात्मक कार्यवाही और आईओ, पीओ की भूमिका विषय पर आयोजित यह कार्यक्रम तीन महीने लंबे सतर्कता अभियान का हिस्सा है. उद्घाटन समारोह में सीसीएल के सीएमडी डॉ. बीवीरा रेड्डी और सीएमपीडीआईएल के सीएमडी मनोज कुमार विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हुए. उन्होंने कोयला उद्योग की ईमानदारी और सतर्कता के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित किया. इस अवसर पर सीआईएल के सीवीओ ब्रजेश कुमार त्रिपाठी, सीसीएल के सीवीओ पंकज कुमार, सीएमपीडीआईएल के सीवीओ एसके सिन्हा, सीआईएल के जीएम (सतर्कता) पी मधुसूदन राव तथा अन्य वरीय अधिकारीगण भी उपस्थित थे.

कार्यक्रम में 100 छात्रों ने भाग लिया

इस अवसर विशेष पर गणमान्यों द्वारा एक ऑनलाइन जनहित प्रकटीकरण और मुखबिर की सुरक्षा (पीआईडीपीआई) जागरूकता मॉड्यूल लॉन्च किया गया, जिसको पीआईडीपीआई के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए डिजाइन किया गया है. इस कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मियों में सतर्कता और नैतिक मानकों को बढ़ाना है. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कोल इंडिया लिमिटेड तथा इसकी सहायक कंपनियों, हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (एचईसी), मेकॉन और स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के प्रतिभागियों ने भाग लिया. इस कार्यक्रम में कुल 100 छात्रों ने भाग लिया. इसे भी पढ़ें –हाईकोर्ट">https://lagatar.in/high-court-asked-how-many-doctors-of-thalassemia-how-many-posts-are-vacant-when-will-the-appointment-take-place/">हाईकोर्ट

ने पूछा- थैलेसीमिया के कितने डॉक्टर, कितने पद रिक्त, कब तक होगी नियुक्ति ?
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही