Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: ट्रैफिक जुर्माना देकर भी नहीं सुधर रहे राजधानीवासी, एक महीने में वसूले गए 1.67 करोड़

Advertisement
Advertisement
Ranchi: राजधानी में जुर्माना देने के बाद भी लोग नहीं सुधर रहे. रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों से प्रतिदिन 2 लाख 78 हजार रूपये जुर्माना वसूला जा रहा है. पिछले एक महीने के दौरान रांची ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले से 1 करोड़ 67 लाख जुर्माना वसूला. ज्यादातर जुर्माना निम्न कारणों से वूसला गया. - बिना हेलमेट,  -बिना सीट बेल्ट -काला शीशा, -रॉन्ग पार्किंग -बिना इंश्योरेंस -बिना पॉल्यूशन  -बिना ड्राइविंग लाइसेंस  इसे भी पढ़ें-नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-police-and-crpf-caught-a-naxalite-putting-up-banners-and-posters-in-guwa-police-station-area/">नोवामुंडी

: गुवा थाना क्षेत्र में बैनर-पोस्टर लगाते एक नक्सली को पुलिस व सीआरपीएफ ने पकड़ा

11,149 लोगों का काटा गया चालान 

रांची ट्रैफिक पुलिस ने पिछले दो महीने यानी जून और जुलाई में कुल 11,149 लोगों का चालान काटा. जून महीने में 5,249 लोगों का चालान काटा गया जिनसे 14.55 लाख रूपये जुर्माना के रूप में वसूले गये वहीं जुलाई महीने में 5,855 लोगों का चालान कटा. इन लोगों से 1.52 करोड़ रूपया जुर्माने की वसूली की गई. आंकड़ा बताता है कि जून महीने से ज्यादा जुलाई महीने में जुर्माना की राशि वसूली गई.

इन जगहों पर हुई अधिक कार्रवाई

ट्रैफिक पुलिस विभिन्न चौक चौराहों पर ट्रैफिक नियम तोड़नेवालों पर कार्रवाई करती है. सबसे अधिक जेल चौक, लालपुर चौक, कांटाटोली चौक, मेन रोड, सुजाता चौक, अरगोड़ा चौक, रातू रोड के न्यू मार्केट चौक और करमटोली चौक में नियम तोड़नेवालों पर जुर्माना किया गया है़. मार्च, अगस्त और सितंबर माह में एक करोड़ से अधिक जुर्माना काटा गया था. इसे भी पढ़ें-नक्सलियों">https://lagatar.in/naxalites-warnings-neutralized-new-building-of-kurumgarh-police-station-was-completed-in-8-months/">नक्सलियों

की चेतावनी बेअसर, 8 माह में बनकर तैयार हुआ कुरुमगढ़ थाना का नया भवन 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही