Search

 
 
 

रांची: महिलाओं के साथ छेड़खानी करने वाले युवक के खिलाफ मामला दर्ज

डोरंडा थाना क्षेत्र के कुसई घाघरा इलाके में रहने वाले पा नामक युवक के खिलाफ डोरंडा थाने में एक महिला ने छेड़खानी और अश्लील हरकतों का मामला दर्ज कराया है. पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी युवक पा काफी समय से इलाके की महिलाओं को परेशान कर रहा था.
 

Ranchi : डोरंडा थाना क्षेत्र के कुसई घाघरा इलाके में रहने वाले पा नामक युवक के खिलाफ डोरंडा थाने में एक महिला ने छेड़खानी और अश्लील हरकतों का मामला दर्ज कराया है. पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी युवक पा काफी समय से इलाके की महिलाओं को परेशान कर रहा था.

 

वह महिलाओं के साथ न केवल छेड़खानी करता था, बल्कि अश्लील इशारे भी करता था. उसकी हरकतों से परेशान होकर मुहल्ले की महिलाओं ने कई बार उसके परिवार वालों से शिकायत की, लेकिन उनकी तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई.

 

हालात इतने खराब हो गए हैं कि आरोपी की वजह से मुहल्ले की महिलाओं ने डर के मारे छत पर जाना तक छोड़ दिया है. पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही