Search

 
 
 

रांचीः संपादक को धमकाने का मामला, मंगलवार को होटवार जेलर से ED करेगी पूछताछ

 
Ranchi: एक अखबार के संपादक को धमकाने के मामले में होटवार जेल के जेलर प्रमोद कुमार से ईडी कल (मंगलवार) को पूछताछ करेगी. पूरा मामला शराब घोटाला मामले में जेल में बंद योगेंद्र तिवारी के नाम से एक अखबार के संपादक को फोन पर धमकाने से संबंधित है. ईडी ने जेल से अलग-अलग नंबरों से धमकी दिये जाने के मामले को गंभीरता से लिया था, और बीते 30 दिसंबर 2023 को ED ने जेलर को समन जारी कर पूछताछ के लिए उपस्थित होने को कहा है. इसे पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/stir-in-jharkhand-politics-sarfaraz-ahmeds-resignation-has-many-meanings/">झारखंड

की राजनीति में हलचल,सरफराज अहमद के इस्तीफे के हैं कई मायने 

सेल और टेलीफोन बूथ के आसपास का सीसीटीवी फुटेज मांगा

ईडी ने जेलर से योगेंद्र तिवारी के सेल और टेलीफोन बूथ के आसपास का सीसीटीवी फुटेज भी मांगा है. बता दें कि होटवार जेल में जेल मैनुअल के उल्लंघन के मामले आते रहे हैं. मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जेल में बंद वीआइपी कैदियों को जेल मैनुअल का उल्लंघन कर प्रतिबंधित सुविधाएं देने के मामले भी उजागर हुए हैं. ईडी ने छापेमारी में इसका खुलासा भी किया था. इसे भी पढ़ें- शहीदों">https://lagatar.in/we-have-to-build-a-better-state-by-remembering-the-sacrifices-of-martyrs-governor/">शहीदों

की कुर्बानी को याद रखते हुए करना है बेहतर राज्य का निर्माण- राज्यपाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही