Search

 
 
 

रांची : 21 खेल के 529 खिलाड़ियों के बीच बंटा 4.3 करोड़ का कैश अवॉर्ड

 
Ranchi : झारखंड खेल विभाग की ओर से शुक्रवार को डोरंडा के शौर्य सभागार में खिलाड़ी का सम्मान नकद पुरस्कार राशि वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. समारोह के मुख्य अतिथि खेलमंत्री मिथिलेश ठाकुर, खेल सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक संदीप कुमार ने खिलाड़ियों के बीच इनामी राशि का वितरण किया. इस समारोह में 21 खेलों में पदक जीतने वाले 529 खिलाड़ियों के बीच इनामी राशि का वितरण किया गया. खिलाड़ियों के बीच 4.3290 करोड़ रुपए की इनामी राशि का वितरण हुआ. दीपिका कुमारी, अंकित भकत, नारायण महतो, सिम्पा मिंज को 7-7 लाख रुपए की राशि दी गई. मौके पर खेल मंत्री ने झारखंड खेल प्राधिकरण के नए वेबसाइट का अनावरण भी किया. खेलमंत्री ने अपने संबोधन में खिलाड़ियों को हमेशा मदद करने की बात कही. उन्होंने कहा कि विभाग लगातार यह प्रयास कर रहा है कि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिले. उन्हें समय पर खेल उपकरण और इनामी राशि का वितरण हो पाए. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खेल के विकास को लेकर प्रतिबद्ध हैं और वह हमेशा खिलाड़ियों के लिए बातें करते हैं. मौके पर रांची डीएसओ शिवेंद्र कुमार, रूपा रानि, खेल विभाग के अधिकारी, स्पोटर्स कोऑर्डिनेटर समेत सभी कर्मचारी और खिलाड़ी मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें -कांटाटोली">https://lagatar.in/kanta-toli-flyover-opened-for-common-people-gift-of-harmu-road-flyover/">कांटाटोली

फ्लाईओवर आम लोगों के लिए खुला, CM हेमंत ने हरमू रोड फ्लाईओवर की दी सौगात
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही