Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : CCL सीएमडी निलेन्दु सिंह ने स्वतंत्रता दिवस पर गांधीनगर में किया ध्वजारोहण

Ranchi: 15 अगस्त को सीसीएल मुख्यालय सहित सभी क्षेत्रों में 78 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मना. सीसीएल सीएमडी निलेन्दु कुमार सिंह महात्मा गांधी खेल मैदान में ध्वजारोहण किया व सलामी दी. इस अवसर पर सीसीएल के निदेशक (कार्मिक) हर्ष नाथ मिश्र, निदेशक (तक./संचा) हरीश दुहान, सीवीओ पंकज कुमार सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, श्रमिकसंघों के प्रतिनिधिगण व बड़ी संख्या में कर्मी उपस्थित थे. सीएमडी ने इस अवसर पर सुरक्षा बलों और विद्यार्थियों के परेड की सलामी ली. इस अवसर पर मुख्यालय सहित सभी क्षेत्रों में 100 लाभुकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया. सीएमडी ने मौजूद लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी और वीर शहीदों के अतुल्य पराक्रम को नमन किया. अपने संबोधन में कहा, जब तक देश सामाजिक, आर्थिक व मानसिक रूप से स्वतंत्र है, तब तक यह देश अनवरत विकास और उन्नति के मार्ग पर प्रशस्त रहेगा. देश की प्रगति के लिए आगामी दिनों में ऊर्जा आवश्यकताओं में बढ़ोतरी होगी. फलस्वरूप कोयले से उत्सर्जित ऊर्जा की भी महत्वपूर्ण भूमिका होगी. इसी क्रम में सीसीएल निरंतर देश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अग्रसर है. उन्होंने सीसीएल टीम के प्रदर्शन पर ख़ुशी व्यक्त करते हुए कहा कि कंपनी ने विगत वर्ष के कोयला उत्पादन के लक्ष्य से ज्यादा सफलतापूर्वक हासिल किया है और वर्तमान वित्तीय वर्ष में भी कंपनी अपने निर्धारित 100 मिलियन टन को अवश्य पूरा करेगा. इसे भी पढ़ें -उपराष्ट्रपति">https://lagatar.in/dhankhars-advice-youth-should-get-out-of-the-temptation-of-civil-service-jobs-including-national-news-at-a-glance/">उपराष्ट्रपति

धनखड़ की सलाह, सिविल सेवा की नौकरियों के मोह से बाहर निकलें युवा… सहित राष्ट्रीय खबरें एक नजर में  

सीएमडी ने गिनायी सीसीएल की कार्य योजना

सीएमडी निलेन्दु कुमार सिंह ने पर्यावरण संरक्षण को रेखांकित करते हुए कहा कि कंपनी द्वारा प्रत्येक वर्ष अपने कमान क्षेत्र और उसके आसपास के क्षेत्रों में पौधरोपण किया जा रहा है. अब तक 5,300 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में 95 लाख से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं. एक नई पहल के रूप में कंपनी ने रजरप्पा क्षेत्र में 2 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में मियावाकि प्लांटेशन किया है, जिससे बहुत फायदा हुआ है. कंपनी द्वारा हितधारकों के स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल व रोजगार सहित समावेशी विकास एवं सामाजिक उत्थान के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं का संचालन किया जा रहा है. कंपनी द्वारा समय-समय पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करती है, जिससे लाखों लोग लाभान्वित होते हैं. समाज के गरीब, ग्रामीण के मेधावी बच्चों को `सीसीएल के लाल` और `सीसीएल की लाडली` योजना के माध्यम से नि:शुल्क आवासीय शिक्षा प्रदान की जा रही है. साथ ही विद्यार्थियों के पठन-पाठन में गुणात्मक सुधार के लिए रांची विश्वविद्यालय के परिसर में 5000 सीटों वाली पुस्तकालय का निर्माण किया जा रहा है. जेएसएसपीएस (सीसीएल एवं राज्य सरकार की संयुक्त पहल) में नवोदित खिलाड़ियों के खेल को निखारने के उद्देश्य से उन्हें विश्वस्तरीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है. कार्यक्रम के दौरान डीएवी, गांधीनगर, केन्द्रीय विद्यालय और ज्ञानोदय स्कूल के विद्यार्थियों ने कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए. कार्यक्रम के दौरान सीएमडी, निदेशकगण, सीवीओ और अन्य अतिथियों द्वारा तीन रंगों वाले गुब्बारे उड़ाकर किया गया. इसे भी पढ़ें -एक्सट्रीम">https://lagatar.in/high-court-grants-bail-to-two-accused-in-extreme-bar-dj-sandeep-pramanik-murder-case/">एक्सट्रीम

बार के डीजे संदीप प्रमाणिक हत्याकांड मामले में दो आरोपियों को हाईकोर्ट से बेल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही