Search

रांची : सीसीएल ने लगाया निःशुल्क रेस्पिरेटरी स्वास्थ्य जांच शिविर

Ranchi : जन आरोग्य केंद्र सीसीएल की ओर से शुक्रवार को रांची के गागी बस्ती पंचायत भवन में नि: शुल्क रेस्पिरेटरी (सांस की तकलीफ) सहित अन्य बीमारियों के स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. गागी बस्ती में डॉक्टरों ने 203 लोगों की जांच की और सलाह दी. इस शिविर में विशेष कर होमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, हाइपरटेंशन, सांस की तकलीफ की निः शुल्क जांच की गयी. शिविर के सफल आयोजन में सीसीएल सीएमएस डॉ रत्नेश जैन, डीसीएमओ सीएसआर इंचार्ज, डॉ. प्रीति तिग्गा, डॉ. शशि कान्त प्रसाद, डॉ. अनीता होरो, डॉ, रजनी कुजूर, मुन्ना कुमार सिंह, कमलेश पंडित, हरमन खलखो एवं अन्य का महत्वपूर्ण योगदान रहा. इसे भी पढ़ें – सोनुआ">https://lagatar.in/sonua-looting-and-corruption-at-its-peak-under-hemant-government-babulal/">सोनुआ

: हेमंत सरकार के राज में लूट व भ्रष्टाचार चरम पर : बाबूलाल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp