Search

 
 
 

रांची : सीसीएल का सेफ्टी ऑफिसर घूस लेते गिरफ्तार

 
Ranchi: सीबीआई(रांची) ने 10 हजार रुपये घूस लेते हुए सीसीएल के सेफ्टी ऑफिसर राजेंद्र प्रसाद को रंगे हाथ गिरफ़्तार कर लिया है. वह सीसीएल के सिरका कोलियरी में पदस्थापित है. कोलियरी के जगदीश प्रसाद नाम के कर्मचारी ने सीबीआई को लिखित शिकायत की थी. इसमें सेफ्टी ऑफ़िसर पर यह आरोप लगाया गया था कि वह जगदीश को उस पर लगे आरोपों से मुक्त करने के लिए घूस मांग रहा है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/05/Untitled-18-12.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सीबीआई ने शिकायत की जांच की और सही पाया. इसके बाद सेफ्टी ऑफ़िसर को घूस लेते गिरफ़्तार करने के उद्देश्य से सीबीआई टीम का गठन किया गया. सीबीआई अधिकारी तपेश पचौड़ी के नेतृत्व में गठित टीम में अजय कुमार ठाकुर, कुलदीप कुमार, रविशंकर सहित अन्य अधिकारियों को शामिल किया गया. सीबीआई की टीम मे 14 मई को सेफ्टी ऑफ़िसर को घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ़्तार कर लिया. इसके बाद सीबीआई अधिकारियों ने उसके घर की तलाशी शुरू की है. इसे भी पढ़ें - शादी">https://lagatar.in/samastipur-high-voltage-drama-at-wedding-bride-sends-back-wedding-procession-after-groom-arrives-drunk/">शादी

में हाई वोल्टेज ड्रामा, नशे में आया दूल्हा तो दूल्हन ने लौटायी बारात
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही