Search

 
 
 

रांचीः सीईटी ने मनाया 42वां स्थापना दिवस

 
Ranchi: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के इन हाउस इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी परामर्शदाता सेंटर फॉर इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीईटी) ने 42वां स्थापना दिवस मनाया. कार्यक्रम का आयोजन इस्पात भवन के ऑडिटोरियम में किया गया. इस अवसर पर सीईटी परिवार के उत्साह और मनमोहक प्रस्तुतियों ने मन मोह लिया. सीईटी के कार्यपालक निदेशक प्रभारी जगदीश अरोड़ा, आशीष चक्रवर्ती कार्यपालक निदेशक (सुरक्षा एवं मानव संसाधन), एस के वर्मा कार्यपालक निदेशक सीईटी, वेदप्रकाश कार्यपालक निदेशक (डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन), संदीप कुमार कार्यपालक निदेशक (आर.डी.सी.आई.एस) और काजल दास भूतपूर्व कार्यपालक निदेशक सीईटी इस महोत्सव में शामिल हुए. रंग-बिरंगे सांस्कृतिक उत्सव के आयोजन ने दर्शकों को पूरे कार्यक्रम के दौरान सम्मोहित किए रखा. दीप प्रज्जवलन और गणेश वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ. समारोह के समापन में फैशन शो का आयोजन किया गया, जिसमें सीईटी कर्मियों ने जीवंत अंदाज में अपने-अपने जीवनसाथी के साथ रैंप वॉक किया. इसे भी पढ़ें- रांची:">https://lagatar.in/ranchi-conspiracy-murder-averted-by-polices-promptness-3-including-shooter-arrested/">रांची:

पुलिस की तत्परता से टली हत्या की साजिश, शूटर समेत 3 गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही