Search

रांची : चैंबर भवन में 2 जून को होगी महिला उद्यमी इकाई की प्रतिस्थापन, राज्यपाल करेंगे उद्घाटन

Ranchi : लघु उद्योग भारती द्वारा झारखंड प्रदेश में महिला उद्यमी की प्रथम इकाई की प्रतिस्थापना की जा रही है. 2 जून को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के द्वारा विधिवत इसका उद्घाटन किया जायेगा. इस अवसर पर राज्यपाल द्वारा झारखंड चैंबर के पत्रिका का विमोचन भी किया जायेगा. 2 जून को चैंबर भवन में आयोजित किये जानेवाले इस कार्यक्रम की सफलता के लिए बुधवार को चैंबर भवन में झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स और लघु उद्योग भारती के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई. विदित हो कि लघु उद्योग भारती द्वारा झारखंड चैंबर के सहयोग से महिला उद्यमी इकाई का प्रतिस्थापन किया जा रहा है. बैठक में यह भी कहा गया कि चैंबर के सहयोग से इस इकाई की स्थापना धीरे-धीरे अन्य जिलों में भी विस्तारित की जायेगी. बैठक में चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री, उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, अमित शर्मा, सह सचिव शैलेष अग्रवाल, लघु उद्योग भारती के प्रदेश महामंत्री विजय छापडिया और सचिव अखिलेश्वर नारायण राय, प्रकाश हेतमसरिया, राम लखन रामजी, नयन मयूर उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : खूंटीः">https://lagatar.in/khunti-plfi-supremo-dinesh-gop-buried-the-gypsy-police-dug-it-out/">खूंटीः

PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप ने गाड़ दी थी जिप्सी, पुलिस ने खोदकर निकाला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp