Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांचीः चैंबर चुनाव रविवार को, दोनों गुटों ने कसी कमर

Advertisement
Advertisement

एक तरफ हैं डिग्रीधारी, तो दूसरे तरफ हैं अनुभवधारी

Ranchi: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की चुनाव रविवार को है. इसे लेकर सारी तैयारियां पूरी हो गई हैं. बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में सुबह 9 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. बता दें कि चुनाव की घोषणा के बाद से ही प्रत्याशियों में पोस्टर वॉर देखने को मिला. टीम शैलेंद्र तथा टीम किशोर सहित छह निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में हैं. सभी के अपने-अपने दावे हैं. टीम शैलेंद्र 18 बनाम 21 बता रही है. वहीं टीम किशोर मंत्री चुनाव को एकतरफा बता रहें हैं. चुनाव में 39 प्रत्याशी मैदान में हैं. इसमें 22 प्रत्याशियों का चयन होना है. जो जीतेगा, वही टीम बना कर अपने मुखिया का चयन करेगी.

टीम किशोर मंत्री के प्रत्याशी

आदित्य मल्होत्रा 1, अमित किशोर अग्रवाल 2, अमित शर्मा 3, अनिल अग्रवाल 4, डॉ अभिषेक रामधीन 9, ज्योति कुमारी 10, किशोर कुमार मंत्री 11, नवीन कुमार अग्रवाल (गडोदिया) 13, परेश गट्टानी 16, प्रवीण लोहिया 17, राहुल साहू 18, राम बंगार 21, रोहित पोद्दार 23, साहित्या पवन 24, शैलेश अग्रवाल 25, संजय अखौरी 26, सुनील केडिया 33, सुनील कुमार सरावगी 35,विकास विजय वर्गीय 36, विमल कुमार फोगाल 37, विवेक अग्रवाल 39 नंबर हैं.

टीम शैलेंद्र के प्रत्याशी

अनीश कुमार सिंह 6, सीएस विनोद कुमार बख्शी 7, ब्रजेश कुमार 8, पारस कुमार जैन 15, राजीव कुमार वर्मा (ठेपरा) 19, राजीव कुमार 20, संजय कुमार सिंह 27, संतोष उरांव 28 नंबर शैलेंद्र कुमार सुमन 29, सालेश्वरम दयाल सिंह 30, सरवन कुमार 31, सुनील कुमार अग्रवाल चौधरी 34 नंबर हैं. टीम शैलेंद्र का लक्ष्य है, जाति और धर्म से ऊपर उठ कर व्यापारियों तक सुविधा पहुंचाना प्रत्याशियों की खास बात: शैलेंद्र दयाल सिंह आईएसएम धनबाद से पास आउट हैं. सिविल इंजीनियरिंग के बाद इंडस्ट्रियल मैनेजमेंट से एमटेक किया. सुनील अग्रवाल हाईकोर्ट के जाने-माने वकील हैं. पिछले 20 सालों से वे झारखंड बिहार में अपनी सेवा दे रहे हैं. विनोद बक्शी नामी शिक्षक हैं. अब तक वे 500 से अधिक स्टूडेंट को अपने अनुभव का लाभ दे चुके हैं. वहीं, अनीस सिंह पुणे से एमबीए किए हुए हैं. राजीव कुमार वर्मा विख्यात साहित्यकार व कवि हैं. टीम किशोर मंत्री का लक्ष्य है, लगन और अनुभव से का सभी व्यपारियों को लाभ दिलाना प्रत्याशियों की खास बात: किशोर मंत्री की टीम में आदित्य मल्होत्रा बीएससी ऑनर्स के बाद एमबीए हैं और अब पीएचडी कर रहे हैं. ज्योति कुमारी एमबीए और एलएलबी, डॉ अभिषेक रामधनी जाने-माने डॉक्टर हैं. देश-विदेश में इनकी अपनी एक पहचान है. किशोर कुमार मंत्री एक ऐसे शख्स हैं, जो जमीन से जुड़ कर काम करने पर विश्वास करते हैं. वह व्यापारियों को समझते हुए उनके अनुसार नीति निर्धारण करते हैं. वे बताते हैं कि मैं गुमला से निकल कर अब तक का सफर पूरा किए हूं. गांव का हूं और जमीन से जुडे होने से व्यपारियों के दर्द को समझ पाता हूं. उन्होंने सरकार के साथ मिल कर व्यपार जगत के लिए कई बड़े काम किए हैं. वर्तमान में नए बिजली मीटर से अधिक बिल आने की समस्या को झेल रहे व्यापारियों सहित आम लोगों से जुड़ा मुद्दा पर पत्र के माध्यम से सरकार अवगत कराया है. यूनिट नापने के पैमाने पर सरकार से जल्द बात करेंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही