Search

 
 
 

रांची : मास्टर प्लान में सुधार के लिये चैंबर ने की बैठक

 
Ranchi : झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के रियल एस्टेट एंड अर्बन डेवलपमेंट तथा बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन उप समिति की बैठक बुधवार को चैंबर भवन में उप समिति चेयरमेन अंचल किंगर, आलोक सरावगी व रोहित अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई. सॉफ्टवेयर की तकनीकी खामियों के कारण नक्शा पास करने में होनेवाली परेशानियों पर पर चर्चा की गई. मास्टर प्लान में सुधार के लिए दिये गये आवेदनों पर कार्रवाई नहीं होने पर भी सदस्यों ने चिंता जताई. सहमति बनाई गई कि जल्द ही चैंबर नगर प्रशासक से मिलकर, इसपर कार्रवाई का आग्रह किया जायेगा. इसे भी पढ़ें -पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-tells-lies-even-calls-cow-dung-as-halwa-tejashwi-yadav/">पीएम

मोदी बोलते हैं झूठ, गोबर को भी हलवा बता देते हैं : तेजस्वी यादव

उप समिति नगर विकास सचिव को करेगी पत्राचार

वर्तमान में केवल एक वर्ष के लिए बिल्डर रजिस्ट्रेशन मिलने की प्रक्रिया पर असंतोष जताते हुए कहा कि बिल्डर रजिस्ट्रेशन तीन वर्ष का मिलना चाहिए. उप समिति ने इस मामले में नगर विकास विभाग के सचिव को पत्राचार करने का निर्णय लिया गया. एक ही बिल्डर रजिस्ट्रेशन से प्रदेश के सभी निकायों में काम करने की अनुमति मिलनी चाहिए. अलग-अलग जगहों के लिए अलग-अलग रजिस्ट्रेशन लेने से कई कठिनाईयां होती हैं.

बालू की कमी से प्रोजेक्ट रह जा रहे अधूरे, सरकार करें समीक्षा : अंचल

उप समिति चेयरमेन अंचल किंगर ने कहा कि बालू की कमी के कारण एक ओर जहां संवेदक, डेवलपर्स के प्रोजेक्ट्स अधूरे रह जा रहे हैं, वहीं मजदूरों का भी पलायन हो रहा है. सरकार को इसकी त्वरित समीक्षा करनी चाहिए. सर्किल रेट की दरों में प्रत्येक दो वर्ष में होनेवाली बढ़ोत्तरी पर भी सदस्यों द्वारा चिंता जताई गई और कहा गया कि इसकी समीक्षा होनी चाहिए. जून के प्रथम सप्ताह में उप समिति के सदस्यों ने नॉलेज टूर का आयोजन करने की सहमति बनाई है. निर्णय लिया गया कि पहला टूर हैदराबाद में होगा, उप समिति चेयरमेन आलोक सरावगी ने कहा कि नॉलेज टूर के माध्यम से हमारी टीम हैदराबाद में किये गये या होनेवाले निर्माण कार्यों, प्रोजेक्ट्स, इंफ्रास्ट्रक्चर को देखेगी. यह टूर नियमित रूप से होगा, हम प्रयास करेंगे कि इस टूर का लाभ झारखंड को मिले. मौके पर कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण लोहिया, सदस्य मुकेश पाण्डे, अमित अग्रवाल, विकास मोदी शामिल थे. इसे भी पढ़ें -भाजपा">https://lagatar.in/bjp-does-politics-of-development-and-congress-of-appeasement-sanjay-seth/">भाजपा

विकास और कांग्रेस तुष्टीकरण की राजनीति करती है : संजय सेठ
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही