Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांचीः क्रेडिट सोसाइटी को लेकर चैंबर ने किया पोस्टर का विमोचन

Advertisement
Advertisement
Ranchi: क्रेडिट सोसाइटी का राष्ट्रीय अधिवेशन दो और तीन दिसंबर को नई दिल्ली स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद परिसर में आयोजित होना है. इस पर दिल्ली चलो के उद्देश्य से झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स ने पोस्टर का विमोचन शुक्रवार को किया. चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री ने बताया कि अधिवेशन को लेकर कैश क्रेडिट से संबंधित विभिन्न विषयों पर प्रस्ताव पारित कर सरकार के समक्ष प्रस्तुत करना है. अधिवेशन के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह होंगे. अधिवेशन में पूरे देश से क्रेडिट सोसाइटी से जुड़े सदस्य शामिल होंगे. इसमें लगभग 10 हजार लोगों के आने की संभावना है. इसके लिए पंजीकरण किया जा रहा है. रांची जिला के अध्यक्ष राकेश चौधरी जनजागरण हेतु पोस्टर का विमोचन अध्यक्ष किशोर मंत्री के द्वारा किया गया. मौके पर प्रदेश महामंत्री धनंजय सिंह,प्रदेश प्रचार मीडिया प्रभारी रितेश झा,अनंत तिवारी, अनूप पाण्डेय, उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, सह सचिव अमित शर्मा एवं शैलेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष ज्योति कुमारी कार्यकारिणी सदस्य सुनील केडिया आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें- RIMS:">https://lagatar.in/rims-age-limit-for-reinstatement-of-resident-doctors-increased-by-five-years/">RIMS:

रेजिडेंट डॉक्टरों की बहाली में उम्र सीमा पांच साल तक बढ़ाई गई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही