Search

 
 
 

रांचीः चैंबर प्रतिनिधियों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात

 
Ranchi: प्रदेश के विभिन्न व्यापारिक, औद्योगिक एवं सामाजिक संगठन के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को राजभवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की. मुलाकात के क्रम में प्रदेश के समसामयिक विषयों के साथ ही राज्य की आर्थिक प्रगति से जुड़े कई बिंदुओं पर सकारात्मक वार्ता हुई. वार्ता के क्रम में राष्ट्रपति ने प्रदेश के आर्थिक विकास के साथ ही रोजगार सृजन में उत्कृष्ट भूमिका और योगदान के लिए स्टेकहोल्डर्स की प्रशंसा की. इसे पढ़ें- जेबीवीएनएल">https://lagatar.in/electricity-cannot-be-improved-depending-on-jbvnl-association/">जेबीवीएनएल

के भरोसे नहीं सुधर सकती बिजली :  एसोसिएशन
मौके पर झारखंड चैंबर के पूर्व अध्यक्ष कुणाल अजमानी और निवर्तमान अध्यक्ष धीरज तनेजा ने राज्यपाल के तौर पर किये गए उनके प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया. प्रतिनिधिमंडल में झारखंड चैंबर के पूर्व अध्यक्ष कुणाल अजमानी, निवर्तमान अध्यक्ष धीरज तनेजा के अलावा मुकेश अग्रवाल, मनीष सराफ, विकास विजयवर्गीय, नवजोत अलंग, देवेश अजमानी, अनिल अग्रवाल, निखिल पोद्दार शामिल थे. इसे भी पढ़ें-मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-mp-vidyut-varan-mahato-listened-to-the-problems-of-the-villagers-of-swaspur-assured-of-a-solution/">मुसाबनी

: विद्युत वरण महतो ने स्वासपुर के ग्रामीणों की सुनी समस्याएं, समाधान का दिया आश्वासन
[wpse_comments_template] 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही