Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांचीः यूएस कांसुलेट जेनरल कोलकाता के अधिकारियों संग चैंबर की वार्ता

Advertisement
Advertisement
Ranchi: यूएस कांसुलेट जेनरल (कोलकाता) के आर्थिक और राजनीतिकी मामलों के वाणिज्य दूत काजी रूम्मन दस्तमीर और राजनीतिक विशेषज्ञ टिंकू रॉय ने झारखंड प्रवास के दौरान रविवार को झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों के साथ इंफॉर्मल मुलाकात की. होटल रैडिशन ब्लू में हुई मुलाकात के दौरान झारखंड प्रदेश की अर्थव्यवस्था और विकास की सभावनाओं पर सकारात्मक चर्चा हुई और सुझावों का आदान प्रदान किया गया. काजी रूम्मन दस्तमीर ने झारखंड में औद्योगिक इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए तैयार अनुकूल माहौल और यहां के कुशल श्रमबल की प्रशंसा की और अर्थव्यवस्था के विकास के लिए जरूरी संभावनाओं की लक्ष्य प्राप्ति के लिए उद्योग जगत को और किन संसाधनों में बेहतरी की आवश्यकता है, इस पर चैंबर का मंतव्य जाना. इंफॉर्मल मीटिंग के दौरान चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री ने माइनिंग, टेक्सटाइल, सिल्क, वन उत्पाद, हॉर्टिकल्चर और एग्रीकल्चर के क्षेत्र में झारखंड के बढ़ते कदम पर संतोष जताते हुए कहा कि कुटीर उद्योग से जुड़ी महिला उद्यमियों को आगे बढाने की दिशा में भी चैंबर निरंतर प्रयासरत है. ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं द्वारा वन उत्पाद से निर्मित वस्तुओं को बेहतर मार्केट मिल सके. इसके लिए प्रत्येक जिले में महिला मार्केट की स्थापना की मांग सरकार से की गई, यदि बेहतर मार्केट उपलब्ध कराने में सहयोग मिले, तब कुटीर उद्योग से जुडी महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों को विश्वस्तरीय मार्केट मिल सकेगा. राज्य से पलायन को रोकने के लिए उन्होंने स्थानीय स्तर पर औद्योगिकीकरण को और अधिक प्रोत्साहन देने की बात कही. यूएस कांसुलेट जेनरल (कोलकाता) के अधिकारियों ने राज्य के औद्योगिक विकास के लिए चैंबर के सुझावों को गंभीरता से सुना और उनके स्तर से होनेवाले कार्यों के लिए उन्होंने हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया. उन्होंने झारखण्ड चैंबर के पदाधिकारियों को कोलकाता स्थित दूतावास कार्यालय में भी आमंत्रित किया. मुलाकात के दौरान चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री, उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, सदस्य आनंद कोठारी और प्रमोद चौधरी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही