Search

 
 
 

रांची : चैंबर के 10 दिवसीय ट्रेड फेयर का आयोजन अब 1 मार्च से

 
Ranchi : दस दिवसीय इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर का आयोजन अब 23 फरवरी की जगह 1 मार्च से मोरहाबादी मैदान में किया जायेगा. दस दिनों तक चलनेवाले ट्रेड फेयर की तैयारी अंतिम चरण में है. गुरुवार को चैंबर और जीएस मार्केटिंग एसोसिएट्स के पदधारियों की बैठक हुई. मौके पर स्टाॅल बुकिंग की समीक्षा की गई, कहा गया कि फेयर में स्टाॅल लगाने वाले चैंबर सदस्यों को विशेष छूट मिलेगी. स्टाॅल लगाने के इच्छुक व्यापारी-उद्यमी ट्रेड फेयर कमेटी से संपर्क कर सकते हैं. फेयर में होम एंड डेकोर, फाइनेंस, फर्नीचर एंड इंटीरियर, लाइफस्टाइल, इलेक्ट्राॅनिक्स, ऑटोमोबाइल, हेल्थकेयर, हैंडीक्राफ्ट्स एंड हैंडलूम के प्रोडक्ट की प्रदर्शनी होगी. चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री, महासचिव परेश गट्टानी ने कहा कि अपरिहार्य कारणों से ट्रेड फेयर के आयोजन की तिथि में बदलाव किया गया है. मौके पर चैंबर उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, सह सचिव अमित शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य रोहित पोद्दार, संजय अखौरी, पूर्व महासचिव आरके चौधरी, आनंद कोठारी, जीएस मार्केटिंग एसोसिएट्स से तपन घोष, अमिताभ घोष, विशांत शर्मा शामिल थे. इसे भी पढ़ें : CGL">https://lagatar.in/satwat-info-sol-private-limited-the-agency-conducting-cgl-exam-gets-a-blow-from-the-high-court/">CGL

परीक्षा संपन्न कराने वाली एजेंसी सतवत इन्फो सोल प्राइवेट लिमिटेड को हाईकोर्ट से झटका
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही