Search

 
 
 

रांची : कुख्यात लवकुश शर्मा के खिलाफ रंगदारी के केस में आरोप गठित

 
Ranchi : कुख्यात लवकुश शर्मा को आज रांची सिविल कोर्ट में सशरीर पेश किया गया. उसे ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट धृति धैया की कोर्ट में पेश किया गया. जहां रातु रोड के रहने वाले निशांत सिंह से रंगदारी मांगने के केस में लवकुश पर चार्ज फ्रेम (आरोप गठित) किया गया. लवकुश पर IPC की धारा 384,385,386 और 387 के तहत आरोप गठित किया गया. जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इस संबंध में रांची के सुखदेव नगर थाना में निशांत सिंह के द्वारा लवकुश शर्मा के खिलाफ रंगदारी मांगने का केस दर्ज कराया गया था. बता दें कि कई मामलों के आरोपी लव कुश शर्मा को झारखंड आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने पिछले वर्ष गिरफ्तार किया था. लव कुश शर्मा के खिलाफ रांची के सुखदेवनगर, बरियातू, कोतवाली और लालपुर थाना में कुल 24 मामले दर्ज हैं. इसे भी पढ़ें -बजट">https://lagatar.in/budget-session-randhir-singh-called-irfan-ansari-a-fraud-irfan-said-randhir-is-mad-i-will-treat-him/">बजट

सत्र : रणधीर सिंह ने इरफान अंसारी को कहा झोलाछाप, बोले इरफान – पागल हैं रणधीर, मैं करूंगा इलाज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही