Search

 
 
 

रांची: यूजीसी नेट में देश में दूसरे स्थान पर चरकुडीह की कविता

 
Ranchi: रांची जिला के प्रखंड सोनाहातू पूर्वी के चरकुडीह-मारांगकिरी की कविता कुमारी ने यूजीसी नेट में हिंदी विषय में 99.94 प्रतिशत अंक लाकर देश भर में दूसरा स्थान हासिल किया है. जिससे झारखंड का नाम पूरे देश में रौशन हुआ है. कविता ने पेपर वन में 80 प्रतिशत और पेपर टू में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है.
बता दें कि कविता ने कक्षा 1 से 8 तक की पढ़ाई उत्क्रमित मध्य विद्यालय मारांगकिरी से और कक्षा 9 से 10वीं की पढ़ाई संत जेवियर स्कूल बुंडू से की है. साथ ही इंटर की पढ़ाई उर्सलाइन इंटरमीडिएट कॉलेज रांची और विमेंस कॉलेज रांची से स्नातक की डिग्री हासिल की है. कविता फिलहाल बीएचयू में स्नाकोत्तर हिंदी में अंतिम वर्ष में पढ़ाई कर रही है. वहीं कविता की इस उपलब्धी से उनके माता पिता काफी खुश हैं. वहीं उनके घर के आस-पास के लोग भी उनकी इस सफलता पर उन्हें बधाई दे रहे साथ ही कविता के उज्जवल भविष्य की कामना कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें: कटिहार">https://lagatar.in/another-youth-also-died-in-katihar-case-samrat-chaudhary-said-jungle-raj-returned-again/">कटिहार

मामले में दूसरे युवक की भी मौत, सम्राट चौधरी बोले- फिर से लौटा जंगलराज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही