Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 3469 शिक्षकों को सौंपा नियुक्ति पत्र

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को 3,469 माध्यमिक शिक्षकों को टाना भगत इंडोर स्टेडियम, खेलगांव में नियुक्ति पत्र सौंपा. नियुक्त होने वाले सभी शिक्षक राज्यभर के सरकारी स्कूलों में पदस्थापित किए जायेंगे. स्कूलों में बच्चों को उनकी भाषा में शिक्षा देने के लिए स्थानीय भाषा के शिक्षकों को भी नियुक्ति पत्र दिया गया. जिसमें संताली, मुंडारी, कुड़ुख और अन्य भाषा शामिल हैं. इसे भी पढ़ें -सीएम">https://lagatar.in/cm-hemant-soren-will-go-to-karnataka-will-attend-cms-swearing-in-ceremony/">सीएम

हेमंत सोरेन जाएंगे कर्नाटक, सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे

इन जिलों में हैं इतने शिक्षक

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/NIYUKTI.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इतिहास एवं नागरिक शास्त्र में 779, संस्कृत में 398, भूगोल में 341, हिन्दी में 337, अर्थशास्त्र में 260, गणित एवं भौतिकी में 268, अंग्रेजी में 249, जीव एवं रसायन विज्ञान में 232, शारीरिक शिक्षा में 184, वाणिज्य में 118, संगीत में 97, उर्दू में 27, गृह विज्ञान में 50, संथाली में 42, बांग्ला में 29, कुड़ुख में 28, नागपुरी में 11, मुंडारी में 11, कुरमाली 04, उड़िया में 02, पंचपरगनिया में 01 और हो विषय में 01 शिक्षक को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया. जबकि रांची में सर्वाधिक 279, पूर्वी सिंहभूम में 263, धनबाद 240, सरायकेला - खरसावां में 230, गोड्डा में 228, पश्चिमी सिंहभूम में 200 समेत कुल 3, 469 शिक्षकों को राज्य भर के स्कूलों में पदस्थापित किया गया है.

रघुवर काल में हुई थी परीक्षा

बता दें कि ये सारे टीचर्स रघुवर सरकार के समय पास हुए थे. लेकिन रघुवर सरकार में बनी नियोजन नीति को कोर्ट में चैलेंज किया गया था तो मामला सुप्रीम कोर्ट गया. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद इनकी नियुक्ति का रास्ता साफ हुआ और आज सभी को नियुक्ति पत्र मिला. इस मौके पर मंत्री आलमगीर आलम, सत्यानंद भोक्ता, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, सीएम के प्रधान सचिव वंदना दादेल, सीएम के सचिव विनय चौबे सहित कई मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें -बीज">https://lagatar.in/seed-scam-minister-satyanand-said-i-have-not-done-anything-wrong-yet-fir-was-lodged-against-me/">बीज

घोटाला: मंत्री सत्यानंद ने कोर्ट में कहा – मैंने कुछ गलत नहीं किया, फिर भी मुझपर हुआ FIR
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही