Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांचीः मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल कप प्रतियोगिता का समापन

Advertisement
Advertisement
Ranchi: तीन दिवसीय राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल कप प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हुआ. मोरहाबादी के बिरसा मुंडा फुटबॉल मैदान में आयोजित समापन समारोह के मुख्य अतिथि खेल मंत्री हफीजुल हसन अंसारी ने सभी विजेता खिलाड़ियों को नगद राशि,पदक एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. प्रतियोगिता के महिला वर्ग में रांची जिला संघर्षपूर्ण मुकाबले में पश्चिमी सिंहभूम को 2-0 से हरा कर चैंपियन बनी. वहीं तृतीय स्थान पर पूर्वी सिंहभूम जिला एवं चतुर्थ स्थान पर रांची जिला उपविजेता टीम रही. पुरुष वर्ग के फाइनल में धनबाद जिला ने रांची जिला को कड़े संघर्षपूर्ण मैच में 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया. तृतीय स्थान पर पाकुड़ जिला एवं चतुर्थ स्थान पर लोहरदगा जिला की टीम रही. विजेताओं को 3 लाख, उपविजेता को 2 लाख और तीसरे व चौथे स्थान पर रहने वाली टीम को 50-50 हजार की ईनामी राशि दी गई. पुरुष वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार धनबाद जिला के मनीष मूर्मू एवं सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का पुरस्कार रांची जिला के विक्की कुमार को दिया गया जबकि महिला वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार रांची जिला के पूनम कुमारी एवं सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का पुरस्कार पश्चिमी सिंहभूम जिला के लक्ष्मी मूर्मू को दिया गया. इसे पढ़ें- वर्तमान">https://lagatar.in/officials-in-the-present-government-are-also-ignoring-the-decision-of-the-supreme-court-pratul/">वर्तमान

सरकार में अधिकारी सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय की भी कर रहे अवहेलना- प्रतुल
इस मौके पर राज्य के प्रतिभावान ग्यारह खिलाड़ियों को खिलाड़ी सम्मान राशि योजना के तहत नकद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया. वहीं पांच खिलाड़ियों को खिलाड़ी कल्याण कोष के तहत खिलाड़ियों को आर्थिक सहायता राशि व सात प्रशिक्षक और खिलाड़ी को कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षकों एवं खिलाड़ियों को विभिन्न कोर्स करने हेतु सहायता राशि दिया गया. इसे भी पढ़ें- Weather">https://lagatar.in/weather-alert-temperature-dropped-by-7-degrees-in-jharkhand-garhwa-is-the-coldest/">Weather

Alert: झारखंड में 7 डिग्री तक गिरा पारा, गढ़वा सबसे ठंडा
इस अवसर पर खेल निदेशक सुशांत गौरव, खेल विभाग के उपनिदेशक मनीष कुमार,अवर सचिव राजेश तिवारी, साझा उपनिदेशक राज किशोर खाखा, जिला खेल पदाधिकारी शिवेंद्र कुमार, दिलीप कुमार, उपवन बाड़ा, राजेश कुमार चौधरी,वरीय प्रशिक्षक अजय झा, फुटबॉल प्रशिक्षक सुनील कुमार, प्रशिक्षक शाहिद अंसारी, गोपाल तिर्की, अंगद कुमार हंसराज, प्रेमचंद पूर्ति, सुनील महली, काली चरण महतो, रेमण्ड मिंज, बिरसी मुंडू, मुकेश कुमार,राजू साहु,तपन राऊत एवं कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही