Search

 
 
 

रांची: बालू लूट के संरक्षकों पर कड़ी कार्रवाई करें मुख्यमंत्री- बाबूलाल मरांडी

 
Ranchi: बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि बालू माफिया सिर्फ झारखंड की बालू नहीं बल्कि राज्य की अस्मिता भी लूट रहे हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बालू लूट के संरक्षकों पर कड़ी कार्रवाई करें. उन्होंने कहा कि अवैध बालू के खेल ने पूरे राज्य को खोखला कर दिया है. जामताड़ा और धनबाद के बीच बजरा घाट पुल टूट चुका है. ये सरकार के सहयोगी विधायक इरफान अंसारी ही कह रहे हैं. उन्होंने खुद इस लूट को अपने मोबाइल में कैद किया है और मुख्यमंत्री से कार्रवाई करने की मांग की है. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-son-got-married-by-keeping-mothers-body-in-the-house-fulfilled-his-last-wish-after-death/">धनबाद

: मां का शव घर में रख बेटे ने रचाई शादी, मौत के बाद पूरी की अंतिम इच्‍छा

बिना संरक्षण ये संभव नहीं-बाबूलाल

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि बिना प्रशासनिक गठजोड़ और राजनैतिक संरक्षण के कैसे ये खेल संभव है? मुख्यमंत्री अगर सबकुछ सामने होते हुए भी अनभिज्ञ बनने का स्वांग रच रहे हैं तो इससे दुर्भाग्यपूर्ण और कुछ नहीं हो सकता. ये माफ़िया केवल बालू ही नहीं बल्कि झारखंड की अस्मिता को लूट रहे हैं. मुख्यमंत्री इस लूट के संरक्षकों को पहचानें और कड़ी कार्रवाई करने की हिम्मत दिखायें. इसे भी पढ़ें-किरीबरू">https://lagatar.in/kiriburu-forest-workers-got-training-to-operate-drones-now-the-forest-will-be-monitored-by-third-eye/">किरीबरू

: वनकर्मियों को मिला ड्रोन चलाने का प्रशिक्षण, अब ‘तीसरी आंख’ से होगी जंगल की निगहबानी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही