Search

 
 
 

रांची: मुख्य सचिव सुखदेव सिंह की बेटी के निधन से मर्माहत हैं झारखंड के नेता

 
Ranchi: झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह की बेटी के निधन से राज्य के नेताओं में शोक की लहर दौड़ गई. स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि यह एक बड़ी दुखद घटना है. उनकी 18 साल की बेटी की मौत से मर्माहत हूं. राज्य के सभी लोग इस दुख की घड़ी में चीफ सेक्रेटरी के परिवार के साथ खड़ा है. बच्ची की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-in-the-bay-of-bengal-the-direction-of-the-cyclone-lifted-towards-odisha-and-chhattisgarh/">जमशेदपुर

: बंगाल की खाड़ी मे उठा चक्रवात का रूख ओडिशा एवं छत्तीसगढ़ की ओर

राजद शोकाकुल परिवार के साथ

वहीं राजद के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने कहा कि भगवान सुखदेव सिंह की बेटी की आत्मा को शांति दे और उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति दे. प्रदेश प्रवक्ता अनीता यादव ने कहा कि पूरा राजद परिवार शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ा है. पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि झारखंड सरकार के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह की बेटी के आकस्मिक निधन अत्यंत दुखदायी एवं असहनीय है. इस घटना से राजद  परिवार मर्माहत है. दुख की इस घड़ी में राजद परिवार उनके साथ है. इसे भी पढ़ें-एक">https://lagatar.in/policemen-posted-at-one-place-for-a-long-time-will-be-transferred-police-headquarters-issued-order/">एक

ही जगह जमे पुलिसकर्मियों का होगा तबादला, पुलिस मुख्यालय ने जारी किया आदेश

एमिटी यूनिवर्सिटी से कर रही थी स्नातक

बता दें कि मुख्य सचिव की बेटी दिल्ली में एमिटी यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई कर रही थी. सिर दर्द की शिकायत  पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई. बेटी के निधन से उनके रिश्तेदार, शुभचिंतक और जानने वाले स्तब्ध हैं और उनमें शोक की लहर है. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही