Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : सिल्ली में मुखिया पति की चाकू मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Ranchi : जिले के सिल्ली थाना क्षेत्र में मुखिया पति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. वहीं मुखिया घायल हो गई. यह घटना मंगलवार को सिल्ली थाना क्षेत्र की गोड़ाडीह पंचायत में हुई हैं. मुखिया रायकोचा निवासी सावन देवी के पति पूर्व पंचायत समिति सदस्य श्रवण कुमार मुंडा (38 वर्ष) की गांव के ही एक युवक ने चाकू से घोंपकर हत्या कर दी. मुखिया सावन देवी को भी घायल कर दिया. घटना को अंजाम देने के बाद भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.

श्रवण कुमार मुंडा पर चाकू से कई वार किये

श्रवण कुमार मुंडा घर के पास स्थित एक तालाब की ओर शौच के लिए गया था. उसी दौरान रायकोचा गांव के वीरसिंह मुंडा के पुत्र रवीन्द्र मुंडा ने श्रवण पर चाकू से हमला कर दिया. उसने चाकू से कई वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. बचाव में आई मुखिया को भी मारकर घायल कर दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरंत मुखिया सावन देवी और उसके पति श्रवण मुंडा को सिल्ली सीएचसी पहुंचाया. डॉक्टरों ने श्रवण मुंडा को मृत घोषित कर दिया. वहीं सावन देवी का प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया. सिल्ली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है.आगे की कार्रवाई में जुटी है.
इसे भी पढ़ें – विपक्षी">https://lagatar.in/nitish-will-come-to-ranchi-on-wednesday-to-strengthen-opposition-unity-will-meet-cm-hemant/">विपक्षी

एकता मजबूत करने बुधवार को रांची आयेंगे नीतीश, सीएम हेमंत से करेंगे मुलाकात
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही