Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: पुलिसकर्मियों को दिलायी गयी बाल विवाह मुक्त अभियान शपथ, साढ़े पांच साल में 34 मामले आए

Advertisement
Advertisement
Ranchi : बाल विवाह मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत गोंदा थाना परिसर में सोमवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर रवि ठाकुर की अध्यक्षता में बाल विवाह मुक्त अभियान के तहत सभी पुलिसकर्मियों को शपथ दिलवाया गया. सभी ने शपथ लिया कि वो अपने क्षेत्र को बाल विवाह मुक्त बनाने का कार्य करेंगे. झारखंड में पिछले साढ़े पांच साल में बाल विवाह के 34 मामले सामने आए हैं. इस कार्यक्रम का आयोजन सत्यार्थी फाउंडेशन और चाइल्ड राइट्स फाउंडेशन रांची के सहयोग से किया गया. इसे भी पढ़ें -चेक">https://lagatar.in/check-bounce-case-ameesha-patel-did-not-reach-the-court-to-record-her-statement-petition-filed-under-section-311-of-crpc/">चेक

बाउंस केस : बयान दर्ज कराने कोर्ट नहीं पहुंचीं अमीषा पटेल, CRPC की धारा 311 के तहत पिटीशन दाखिल की 

झारखंड में पिछले साढ़े पांच साल में बाल विवाह के 34 मामले आए सामने

झारखंड में पिछले साढ़े पांच साल में बाल विवाह के 34 मामले सामने आए हैं. जिनमें साल 2018 में 7, 2019 में 3, साल 2020 में 6, साल 2021 में 7, साल 2022 में 5 और साल 2023 में जून महीने तक 6 मामले सामने आए हैं. जिनमें से 21 मामलों का निष्पादन किया गया और 13 मामले निष्पादन के लिए लंबित हैं. इसके अलावा बाल विवाह में शामिल 70 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा गया है. इसे भी पढ़ें -सुप्रीम">https://lagatar.in/supreme-court-handed-over-the-electoral-bond-case-to-a-bench-of-five-judges-hearing-on-october-30/">सुप्रीम

कोर्ट ने चुनावी बॉन्ड का मामला पांच न्यायाधीशों की पीठ के हवाले किया, सुनवाई 30 अक्टूबर को
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही