Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: सुखदेवनगर थाना पुलिसकर्मियों को दिलायी गयी बाल विवाह मुक्त अभियान शपथ

Advertisement
Advertisement
Ranchi : बाल विवाह मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत सुखदेवनगर थाना परिसर में बुधवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान थाना प्रभारी बाल विवाह मुक्त अभियान के तहत सभी पुलिसकर्मियों और समाजसेवियों को शपथ दिलवाया गया. सभी ने शपथ लिया कि वो अपने क्षेत्र को बाल विवाह मुक्त बनाने का कार्य करेंगे. इस कार्यक्रम का आयोजन सत्यार्थी फाउंडेशन और चाइल्ड राइट्स फाउंडेशन रांची के सहयोग से किया गया. इस कार्यक्रम में चाइल्ड राइट्स फाउंडेशन के सचिव बैद्यनाथ कुमार, चंदन कुमार,संगीत कुमारी,अंशू कुमारी,अभिषेक कुमार,दीपक कुमार ठाकुर,अनुज कुमार शर्मा,रेखा कुमारी,अमृत रमन,पवन कुमार,विनीत सोनी,राहुल व्यास,प्रकाश कुमार और सुखदेवनगर थाना के पुलिस कर्मी शामिल हुए. इसे भी पढ़ें -दुर्गा">https://lagatar.in/this-is-how-traffic-system-capital-will-be-during-durga-puja-from-october-20-24-know-before-leaving/">दुर्गा

पूजा में 20-24 अक्टूबर तक ऐसी होगी राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था, निकलने से पहले जान लें

झारखंड में पिछले साढ़े पांच साल में बाल विवाह के 34 मामले सामने आए हैं

झारखंड में पिछले साढ़े पांच साल में बाल विवाह के 34 मामले सामने आए हैं. जिनमें साल 2018 में 7, 2019 में 3, साल 2020 में 6, साल 2021 में 7, साल 2022 में 5 और साल 2023 में जून महीने तक 6 मामले सामने आए हैं. जिनमें से 21 मामलों का निष्पादन किया गया और 13 मामले निष्पादन के लिए लंबित हैं. इसके अलावा बाल विवाह में शामिल 70 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा गया है. इसे भी पढ़ें -XLRI">https://lagatar.in/xlri-139-companies-reached-for-summer-internship-placement-students-locked-at-rs-3-5-lakh-per-month/">XLRI

: समर इंटर्नशिप प्लेसमेंट में पहुंचीं 139 कंपनियां, प्रतिमाह 3.5 लाख पर लॉक हुए छात्र
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही