Search

 
 
 

रांची : बच्चों ने प्रदर्शनी में उकेरी अपनी अनोखी कला

 
Ranchi: रांची पब्लिक स्कूल में रविवार को साइंस एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. बच्चों ने प्रदर्शनी में अपनी अनोखी कला उकेरी. मुख्य अतिथि के रूप में संस्थापक एम सईद शामिल हुए. शामिल अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया. उत्कृष्ट प्रदर्शन बनाने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों के हाथों प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह का सम्मान मिला. कांग्रेस नेता आलोक कुमार दुबे ने कहा कि शिक्षा से हमें नैतिक मूल्यों, समाज सेवा की भावना, सामाजिक न्याय व समरसता के महत्व को समझने में मदद मिलती है, शिक्षा मानव जीवन के हर पहलू पर सकारात्मक प्रभाव डालती है. वहीं स्कूल प्रबंधन की ओर से आये अतिथियों का स्वागत किया गया.मौके पर स्कूल निदेशक प्रो. जावेद अहमद, मो. तौहीद, प्राचार्या सना जावेद, उप प्रचार्या शबनम परवीन, मो. नौशाद, सरफराज, लिटिल एंजल्स के निदेशक मसूद कच्छी, मो. इस्लाम, मो. मुन्ना, समेत स्कूल शिक्षक, कर्मचारी व विद्यार्थी शामिल थे. इसे भी पढ़ें -जेसीआई">https://lagatar.in/jci-ranchi-conducted-free-cataract-test-for-77-people/">जेसीआई

रांची ने 77 लोगों का नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच कराया

प्रदर्शनी में लगाये थे ये मॉडल

स्मार्ट सिटी, चंद्रयान, वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, ट्रैफिक रूल्स, मक्का, मदीना, विंड मिल, मॉडल ऑफ सेटेलाइट, हाइड्रालिक ब्रिज, वालकेनो, एनिमल सेल्स (टीएस सेक्शन) , रोबोट, फोटो सिंथेसिस व स्पेस सेविंग, रैन वाटर सेविंग्स सिस्टम आदि के मॉडल प्रदर्शनी में लगे थे. इसे भी पढ़ें -आडवाणी">https://lagatar.in/advani-had-the-potential-to-become-prime-minister-but-he-was-sidelined-sanjay-raut/">आडवाणी

में प्रधानमंत्री बनने की क्षमता थी, लेकिन उन्हें दरकिनार कर दिया गया : संजय राउत
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही