Search

 
 
 

रांची : गुरुनानक स्कूल के बच्चों ने मनाया 'दीपावली उत्सव’

 
Ranchi : रांची के गुरुनानक हायर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा नर्सरी से प्रेप तक के बच्चों के लिए मंगलवार का दिन ‘बैगलेस डे’ रहा. बच्चे कलर ड्रेस में खुशनुमा माहौल में स्कूल पहुंचे. बच्चों ने स्कूल में रोशनी का त्योहार दीपावली `को बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया. अपने हाथों से रंगीन और खूबसूरत रंगोली बनाई और छोटे-छोटे दीयों को सुंदर ढंग से सजाया. इस अवसर पर नाटक का भी मंचन किया गया, जिसे देखकर बच्चे काफी खुश नजर आए. शिक्षकों ने बच्चों को सुरक्षित दिवाली का संदेश दिया. उन्हें बताया कि दिवाली को हम खुद को कैसे सुरक्षित रखकर मनाएं. इस अवसर पर प्रिंसिपल डॉ (कैप्टन) सुमित कौर ने बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं. यह भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/kartik-oraons-100th-birth-anniversary-celebrated-at-trl-faculty-of-ranchi-university/">रांची

विश्वविद्यालय के टीआरएल संकाय में कार्तिक उरांव का 100वां जन्म दिवस मनाया गया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही