Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: झारखंड के बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, मेंटल मैथ कम्पीटीशन में बने नेशनल टॉपर

Advertisement
Advertisement
Ranchi: इंडिया और यूएई की सबसे बड़ी मेंटल मैथ कम्पीटीशन में झारखंड के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. दो बच्चे नेशनल टापर बने हैं. दिल्ली पब्लिक स्कूल, रांची के क्लास 3 के वेदांत कुमार और उमर इकबाल ने नेशनल लेवल पर प्रथम स्थान हासिल किया है. दोनों ने झारखंड को गौरवान्वित किया है. इन बच्चों को ट्राफी, सर्टिफिकेट एवं नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.

फरवरी में हुई थी प्रतियोगिता

इसकी जानकारी मशहूर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ता व ओलम्पियाड गुरु विशाल रंजन दफ्तुआर ने दी. उन्होंने बताया कि इस वर्ष फरवरी में मेंटल मैथ कम्पीटीशन के सेंकड लेवल की ऑनलाइन परीक्षा ग्रैंड फिनाले के रूप में हुई थी. इसका आयोजन इग्नाइटेड माइंड लैब मुंबई ने किया था. इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. राम सिंह ने विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. इसे भी पढ़ें- चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-temples-were-decorated-attractively-for-janmashtami-devotees-immersed-in-the-devotion-of-kanha/">चाईबासा

: जन्माष्टमी को लेकर मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया, कान्हा की भक्ति में डूबे श्रद्धालु

इससे गणित में बच्चों की रूचि बढ़ती है

दरअसल मेंटल मैथ कम्पीटीशन एक अनूठा कॉन्सेप्ट है. इसमें बच्चों की दिमागी शक्ति में सुधार होता है. इससे गणित में बच्चों की रूचि बढ़ती है. इसके वर्कशीट को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि इसमें लेफ्ट ब्रेन और राइट ब्रेन एक साथ सक्रिय हो सके. इस उपयोगी परीक्षा से जुड़ने के लिये स्कूल और बच्चे हेल्पलाइन नंबर 9973119416 पर संपर्क कर सकते हैं या "मेंटल मैथ (MENTAL MATH)" लिखकर व्हाट्सएप या एसएमएस कर सकते हैं. वैश्विक महामारी कोरोना के मामले घटने के कारण इस वर्ष की परीक्षा पहले ही की तरह ऑफलाइन होगी. 2022-23 के मेंटल मैथ कम्पीटीशन की डेटशीट और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी अगले सप्ताह जारी किये जायेंगे. इसे भी पढ़ें- हर">https://lagatar.in/pm-modi-said-in-har-ghar-jal-utsav-program-10-crore-rural-families-of-the-country-have-joined-the-facility-of-clean-water/">हर

घर जल उत्सव कार्यक्रम में बोले PM मोदी, देश के 10 करोड़ ग्रामीण परिवार स्वच्छ पानी की सुविधा से जुड़ चुके हैं
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही