Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांचीः कक्षा 8 में अध्ययनरत बच्चों को मिलेगी साइकिल

Advertisement
Advertisement
Ranchi: नि:शुल्क साइकिल वितरण योजना "उन्नति का पहिया" के अंतर्गत सभी सरकारी विद्यालयों के कक्षा 8 में पढ़ रहे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क साइकिल वितरित किया जाना है. वर्तमान वित्तीय वर्ष 2023-24 में रांची जिला में योजना के क्रियान्वयन को लेकर रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने जिला के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी और प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, सदर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. प्रखंड स्तर पर सुव्यवस्थित तरीके से साइकिल वितरण का कार्य संपादन के लिए सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी और रांची सदर के लिए प्रखंड कल्याण पदाधिकारी रांची को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है. प्रखंड में निर्धारित क्लस्टर पॉइंट प्वाइंट पर टेक्नीशियन द्वारा साइकिल पार्ट्स को असेंबल कर साइकिल तैयार किया जाएगा तथा ट्रकों के माध्यम से साइकिल पार्ट्स की आपूर्ति की जानी है. नोडल पदाधिकारियों को व्यवस्थित तरीके से साइकिल वितरण कार्य संपादन का निर्देश दिया गया. इसे पढ़ें- बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-court-dig-surendra-kumar-jha-did-surprise-inspection-said-there-should-be-no-negligence-in-security-arrangements/">बोकारो

कोर्ट का DIG सुरेंद्र कुमार झा ने किया औचक निरीक्षण, कहा- सुरक्षा व्यवस्था में नहीं हो कोई लापरवाही

समय, तिथि का निर्धारण कर प्रधानाध्यापकों को सूचना देने का निर्देश

डीसी ने डिलीवरी प्वाइंट से सभी विद्यालयों के कक्षा-8 के सुयोग्य छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण के लिए समय और तिथि का निर्धारण कर सूचना प्रधानाध्यापक को देने का निर्देश सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया. सभी बीडीओ को स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में साइकिल वितरण सुनिश्चित करने हेतु निदेशित किया गया है. जिला के सभी प्रखंडों के डिलीवरी प्वाइंट पर साईकिल वितरण की फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी की जाएगी. इसे भी पढ़ें- रांची">https://lagatar.in/ranchi-cabinet-meeting-be-held-today-postponed-now-meeting-will-be-held-after-cabinet-expansion/">रांची

: आज होने वाली कैबिनेट बैठक स्थगित, अब मंत्रिमंडल विस्तार के बाद होगी बैठक
साइकिल वितरण के कार्य का प्रखंड स्तर पर पर्यवेक्षण के लिए सभी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी को जिला कल्याण पदाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में नामित किया गया है. सभी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी को अपनी देख-रेख में सुनियोजित तरीके से साइकिल का वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश डीसी द्वारा दिया गया है. साथ ही सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को स्कूलों से समन्वय स्थापित कर साइकिल वितरण और विहित प्रपत्र में प्रतिवेदन उपलब्ध कराने हेतु सहयोग करने को भी कहा गया है. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही