Search

 
 
 

रांचीः क्रिसमस की तैयारी जोरों पर, आकार लेनी लगी चरनी

 
Ranchi: क्रिसमस में सिर्फ पांच दिन बाकी रह गए हैं. रांची के विभिन्न चर्चों और घरों में क्रिसमस का जश्न मनाने की तैयारियां जोरों पर हैं. 24 दिसंबर को मनाए जाने वाले इस उत्सव के लिए चर्चों की साफ-सफाई और सजावट का कार्य शुरू हो चुका है. इस साल सजावट के लिए विभिन्न रंगों की बत्तियां बाजार से मंगाई जा रही हैं, जिनसे चर्च को खूबसूरत बनाया जाएगा. लारी और तराशे हुए तारे और बल्ब चर्च के अंदर लगाई जा रही हैं, जो समारोह के लिए एक सुहावना माहौल प्रदान करेंगी. संत मरिया महागिरजाघर और बिशप हाउस में चरनी को अंतिम रूप दिया जा रहा है. बिशप हाउस में सुमन बिलुंग और फादर सुनिल ने लगातार न्यूज पोर्टल को बताया कि 23 दिसंबर तक चरनी का निर्माण पूरा हो जाएगा. यहां रांची का सबसे बड़ा चरनी होगा, जिसमें सीढ़ी नुमा गौशाला बनाई जा रही है. इसके सामने माता मरियम की प्रतिमा स्थापित की जा रही है.  साथ ही झरने का दृश्य दिखाने के लिए पहाड़ से पानी गिराने की व्यवस्था की जा रही है. संत मरिया महागिरजाघर के चर्च के निरज कंडुलना ने लगतार.इन को बताया कि चरनी 22 दिसंबर तक पूरा हो जाएगा. यहां पहाड़, पर्वत, नदी नाला, गोहारघर, खेत, खलिहान और भेड़-बकरी का प्रतिकात्मक भव्य पंडाल तैयार किया जाएगा. 24 दिसंबर से आम जनता के लिए चरनी को सार्वजनिक किया जाएगा, जहां विभिन्न संतों की कट अवतार भी दिखाए जाएंगे. इस पर्व के स्वागत में रांची में एक विशेष उत्साह देखा जा रहा है, जो इस बार के क्रिसमस को और भी खास बना रहा है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही