Search

 
 
 

रांची: NRI महिला से 43 लाख ठगने वाले साइबर अपराधी को सीआईडी ने किया गिरफ्तार

 
Ranchi : एनआरआई महिला से 43 लाख रूपये की ठगी करने वाले साइबर अपराधी को सीआईडी ने गिरफ्तार किया है. मंगलवार को सीआईडी की साइबर सेल ने कार्रवाई करते हुए गिरिडीह जिला के रहने वाला राहुल को बोकारो से गिरफ्तार किया है. साइबर सेल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कांड में वादिनी एनआरआई महिला द्वारा अपने डीमेट अकाउंट से संबंधित सहायता के लिए आईसीआईसीआई कॉल सेंटर के नंबर पर कॉल किया. जब कॉल नहीं लगा, तो उनके द्वारा टोल में +91 जोड़कर 8601231122 नंबर पर कॉल किया गया. इसके बाद साइबर अपराधियों द्वारा अलग-अलग फर्जी नंबर से इनको फोन किया गया और सहायता के नाम पर महिला द्वारा रिमोट कनेक्शन एप्लिकेशन एनी डेस्क इंस्टॉल करवा कर फोन का एक्सेस ले लिया गया. इसके साथ ही एक कस्टमर सर्विस का एप्लिकेशन इंस्टॉल करवाकर कुल 43 लाख रुपये की ठगी कर ली गई. नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के द्वारा उपयोग किये जाने वाले ICICI खाता संख्या 331501504121 के विरूद्ध महाराष्ट्र व कर्नाटका राज्य में भी शिकायत दर्ज है. इसे भी पढ़ें - NIA">https://lagatar.in/nia-dg-met-jharkhand-dgp-discussed-naxalism-and-terrorism/">NIA

के डीजी ने झारखंड डीजीपी से की मुलाकात, नक्सलवाद और आतंकवाद पर हुई चर्चा
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही