Ranchi : सात लाख रूपया की ठगी करने वाले तीन साइबर अपराधियों को अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) ने गिरफ्तार किया है. डीजी अनुराग गुप्ता के निर्देश पर सीआईडी डीएसपी के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए अभिजीत कुमार शाह, अमृत राज और सोनू पासवान नाम के तीन साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है. इनके पास से तीन मोबाइल,पांच सिम कार्ड,आधार कार्ड, एटीएम कार्ड और पासबुक बरामद किया है. इसे भी पढ़ें -रांची">https://lagatar.in/ranchi-police-disclosed-20-month-old-famous-lover-girlfriend-murder-case-three-arrested/">रांची
पुलिस ने 20 माह पुराने चर्चित प्रेमी-प्रेमिका हत्याकांड का किया खुलासा, तीन गिरफ्तार
NEWS : धनबाद : पाथरडीह में कोयला व्यवसायी व ट्रांसपोर्टर की सरेआम गोली मारकर हत्या
पुलिस ने 20 माह पुराने चर्चित प्रेमी-प्रेमिका हत्याकांड का किया खुलासा, तीन गिरफ्तार
सात लाख की हुई थी ठगी
सीआईडी के अंतर्गत साइबर क्राइम थाना में बीते 10 जनवरी को कांड संख्या 02/2023 दर्ज किया गया था. रांची के रातू रोड स्थित लक्ष्मी नगर के रहने वाले रामधनी साहू द्वारा यह मामला दर्ज कराया गया था. दर्ज कराए गए मामले में कहा गया था कि अज्ञात साइबर अपराधियों द्वारा बैंक का कस्टमर केयर का प्रतिनिधी बनकर एनी डेस्क एप्लीकेशन डाउनलोड करवाकर कुल 699997 रूपया की ठगी कर ली गई.ऐसे करते हैं साइबर ठगी
इस अपराध को करने के लिए साइबर अपराधी विभिन्न बैंक के कस्टमर केयर प्रतिनिधि बनकर लोगों को सहायता के नाम पर कॉल करते हैं. फिर एनी डेस्क स्क्रीन शेयरिंग एप्लीकेशन डाउनलोड करवा के हैं.इसके बाद इंटरनेट बैंकिंग और यूपीआई डिटेल लेकर पैसों का अवैध रूप से निकासी करते हैं.इस अपराध शैली से बचने का तरीका
1. किसी भी अज्ञात मोबाइल नंबर से कॉल आने पर अपनी कोई निजी जानकारी साझा न करें. 2. इंटरनेट सर्च इंजन, गूगल ऐड और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दिये कस्टमर केयर हेल्पलाइन पर भरोसा न करें. 3. किसी भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गये अंजान लिंक या यूआरएल पर क्लिक ना करें और ना ही किसी अन्य नंबर पर फॉरवर्ड करें. इसे भी पढ़ें -BREAKING">https://lagatar.in/breaking-news-dhanbad-coal-businessman-and-transporter-shot-dead-in-public/">BREAKINGNEWS : धनबाद : पाथरडीह में कोयला व्यवसायी व ट्रांसपोर्टर की सरेआम गोली मारकर हत्या
Leave a Comment