Search

 
 
 

रांची : सीआईडी डीजी मंगलवार को संगठित आपराधिक गिरोह पर कार्रवाई को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे

 
Ranchi :  सीआईडी डीजी अनुराग गुप्ता मंगलवार को सभी क्षेत्रीय डीएसपी और इंस्पेक्टर के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक करेंगे. इस दौरान राज्य के प्रत्येक जिले के अपराध की समीक्षा और संगठित आपराधिक गिरोह के अपराधियों को चिन्हित करना और उस पर हो रही कार्रवाई की समीक्षा करेंगे.

इन बिंदुओं पर डीजी करेंगे समीक्षा बैठक

  • राज्य के प्रत्येक जिले के अपराध की समीक्षा
  • संगठित अपराध के अपराधियों को चिन्हित करना और उस पर हो रही कार्रवाई की समीक्षा.
  • जेल में बंद अपराधियों के बारे में सूचनाएं एकत्रित करना और हर माह जेल से बाहर निकलने वाले अपराधियों की सूची बनाना.
  • जिलों से कांडों के निष्पादन और अनुसंधान की स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त करना.
  • महिला और बच्चों के ऊपर हो रहे अपराधों से संबंधित कांडों से अवगत कराना.
  • दो गुटों के बीच आपसी गैंगवार और रंगदारी को लेकर आपसी टकराव की संभावना के बारे में जानकारी प्राप्त करना.
  • मानव तस्करी के संबंध में जिले की स्थिति और हो रही कार्रवाई के बारे में जानकारी प्राप्त करना.
इसे भी पढ़ें – मजबूत">https://lagatar.in/government-is-weakening-the-strong-opposition-through-central-agencies-kharge/">मजबूत

विपक्ष को केंद्रीय एजेंसियों के जरिए कमजोर कर रही है सरकार : खरगे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही