Search

रांचीः 14 सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को सीटू का श्रम भवन के समक्ष प्रदर्शन

Ranchi: भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र (सीटू), राज्य कमिटी के आह्वान पर 14 सूत्री मांगों सोमवार को श्रम भवन के समक्ष प्रदर्शन करेंगे. प्रदर्शन के पूर्व बजे डोरंडा के श्रीकृष्ण सिंह पार्क से एक रैली निकली जाएगी. झारखंड सीटू के महासचिव बिश्वजीत देब ने कहा देश की स्थिति चिंताजनक एवं गंभीर है. इसके लिए केंद्र सरकार की मौजूदा नीतियां ही जिम्मेदार है. देश में कल्याणकारी योजनाओं,सामाजिक सुरक्षा और सब्सिडी के लिए बजटीय आवंटन में लगातार कमी की जा रही है. कार्यकारी अध्यक्ष भवन सिंह कहा वर्तमान राज्य सरकार की घोषणाओं के बावजूद राज्य सरकार के कॉरपोरेट प्रभावित नौकरशाहों मजदूर विरोधी रवैये अपना रहे है.स्थाई रोजगार में भारी गिरावट,अनुबंधित कर्मचारी, आउटसोर्स कर्मचारी,प्रवासी मजदूर की संख्या बढ़ रही है. वहीं सरकार ईपीएफ, ईएसआई, मातृत्व लाभ सह अन्य सामाजिक सुरक्षा और कानूनी कवरेज सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक पहल में भारी कमी की जा रही है. छोटे ठेकेदारों से लेकर बड़े उद्योगपतियों श्रम कानूनों का सरेआम उल्लंघन किया जा रहा है. प्रशासनिक स्तर पर पर्याप्त पहल न होने के कारण असंगठित श्रमिकों, प्रवासी श्रमिकों आदि को राज्य सरकार की घोषित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है, नई ट्रेड यूनियनों के पंजीकरण एवं पुन: पंजीकरण की प्रक्रिया विभाग की लालफीताशाही का शिकार हो गई है. इसे भी पढ़ें- हटिया">https://lagatar.in/malfunction-in-hatia-grid-power-failure-in-half-of-ranchi-for-hours/">हटिया

ग्रिड में खराबीः आधी रांची में घंटों गुल रही बिजली
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp