Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : सिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर ने जनता आटोमोबाइल को हराकर जीता हेहल चैंपियन लीग का खिताब

Ranchi:  सर्ड मैदान में हेहल स्पोर्टिंग द्वारा आयोजित हेहल चैंपियन लीग का बुधवार को समापन हो गया. फाइनल मैच में सिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर ने जनता आटोमोबाइल को 9 विकेट से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया.जनता आटोमोबाइल की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 19.4 ओवरों में 10 विकेट खोकर 168 रन का स्कोर खड़ा किया. जिसमें सौरभ ने 54, बसंत ने 36, महेंद्र ने 32 और स्वप्निल ने 18 रन का योगदान दिया.सूरज 15/3 अनुराग 21/2एवं हर्षवर्धन ने 29रन देकर 2 विकेट लिए. सिटी होस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर ने सिर्फ 1विकेट खोकर 20 वें ओवर की अंतिम गेंद पर चौका लगाकर 170 रन बनाकर रोमांचक तरीके से मैच जीत लिया.  लक्की ने शानदार 88 एवं सुशांत ने 49 नाबाद रन बनाए. सागर ने 32 रन देकर 1 विकेट हासिल किया.

खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया

मैच की समाप्ति के बाद पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह के मुख्य अतिथि सी.सी.एल के कार्मिक निदेशक हर्षनाथ मिश्रा ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया एवं विजेता एवं उप विजेता दोनों टीमों को शिल्ड प्रदान किया.समारोह में राज्य एवं जिला के अनेक पूर्व खिलाड़ियों ने अच्छे खिलाड़ी बनने की टिप्स देते हुए पुरस्कार वितरण किया.हेहल स्पोर्टिंग के अध्यक्ष डॉ.अरुण‌ उरांव (सेवा निवृत आईपीएस) ने समारोह में उपस्थित सभी लोगों का स्वागत करते हुए खिलाड़ियों को सभी सुविधाएं प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया.इस समारोह मे मुख्य रूप से पूर्व दिग्गज खिलाड़ी एम.एम. सिद्धकी, प्रशांत मुखर्जी,सुनील सिंह, प्रवीण देवरिया,हेहल स्पोर्टिंग के सचिव कैलाश सिंह देव, कोषाध्यक्ष नवेंदु भारती,कमल शाहदेव, पंकज तिर्की, शक्ति तिर्की,कोच नागेंद्र मिश्रा,बरुण कुमार, आदि अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे. इससे पूर्व  फाइनल मैच का उद्घाटन आरडीसीए के सचिव शैलेन्द्र श्रीवास्तव द्वारा किया गया.   इसे भी पढ़ें -">https://lagatar.in/modi-cabinet-increased-the-minimum-support-price-for-14-kharif-crops-msp-of-paddy-increased-by-rs-117/">

 मोदी कैबिनेट ने 14 खरीफ फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य बढाया, धान का एमएसपी 117 रुपये बढ़ा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही