Search

 
 
 

रांची: सिटी एसपी ने किया ई-रिक्शा लूटकांड का खुलासा, तीन गिरफ्तार

 
Ranchi: चुटिया थाना क्षेत्र स्थित स्टेशन रोड में अपराधियों ने गौतम कुमार से उसका ई-रिक्शा लूट लिया था. यह घटना रविवार की देर रात हुई है. एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर सिटी एसपी राजकुमार मेहता के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए इस घटना में शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. जिनमें प्रकाश रंजन, किशन कुनाल सिंह और रितेश कुमार रजक शामिल है. उनकr निशानदेही पर लूटी हुई ई-रिक्शा को एफसी गोदाम रोड रांची से बरामद कर लिया गया. पकड़े गये आरोपी रितेश रजक का आपराधिक इतिहास भी रहा है, जो चोरी और छिनतई के कांड में जेल जा चुका है. गोड्डा जिला से भी एनडीपीएस के कांड में जेल जाने की बात प्रकाश में आई है. सिटी एसपी ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी. इसे भी पढ़ें - धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-pintu-singh-who-is-jailed-in-neeraj-murder-case-gets-bail-from-the-supreme-cour/">धनबाद

: नीरज हत्याकांड में जेल में बंद पिंटू सिंह को सुप्रीम कोर्ट से जमानत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही