Search

 
 
 

रांची : सिटी एसपी को ट्रैफिक एसपी का मिला अतिरिक्त प्रभार

 
Ranchi :  सिटी एसपी राजकुमार मेहता को ट्रैफिक एसपी का अतिरिक्त प्रभार मिला है. अतिरिक्त प्रभार मिलने के बाद सिटी एसपी ने मेन रोड, रातू रोड, कांटाटोली, लालपुर और आसपास के इलाकों में फुटपाथ पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर दुकान लगाने वालों को चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि जिन दुकानदारों को पूर्व में फुटपाथ पर दुकान ना लगाने को लेकर सूचित किया गया था. अगर वो फिर भी वहां दुकान लगा रहे हैं तो सावधान हो जायें. कहा कि इन दुकानदारों को चिन्हिंत कर एफआईआर दर्ज की जायेगी. राजकुमार मेहता ने बिना परमिट ऑटो चलाने वालों को भी ऑटो चलाने से मना किया है. साथ ही इधर उधर वाहन न लगाने की अपील की है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही