Search

 
 
 

छात्रों के प्रदर्शन पर सिटी एसपी का बयान, कहा- पत्थरबाजी और बैरिकेडिंग तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

Ranchi: छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई घटनाओं को लेकर रांची सिटी एसपी ने पुलिस का पक्ष रखा है. उन्होंने कहा कि प्रदर्शन को पूरी तरह शांतिपूर्ण बताना सही नहीं है. प्रदर्शन के दौरान पत्थरबाजी और बैरिकेडिंग तोड़ने की घटनाएं सामने आई हैं.
 
लाठीचार्ज

Ranchi: छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई घटनाओं को लेकर रांची सिटी एसपी ने पुलिस का पक्ष रखा है. उन्होंने कहा कि प्रदर्शन को पूरी तरह शांतिपूर्ण बताना सही नहीं है. प्रदर्शन के दौरान पत्थरबाजी और बैरिकेडिंग तोड़ने की घटनाएं सामने आई हैं.

 

सिटी एसपी ने कहा कि शुरुआत में कुछ लोग पुलिस की ओर से लगाए गए कंटीले तार वाली बैरिकेडिंग पर सवाल उठा रहे थे. उनका कहना था कि छात्र शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं. लेकिन प्रदर्शन के दौरान हुई घटनाओं से साफ है कि स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण नहीं रही.

 

एफआईआर और आगे की कार्रवाई को लेकर सिटी एसपी ने कहा कि घेराव का सिलसिला अभी चल रहा है. प्रदर्शन के दौरान सामने आए वीडियो और पुलिसकर्मियों व छात्रों को लगी चोटों की जांच की जाएगी. इसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई तय होगी.

 

उन्होंने कहा कि पुलिस की कोशिश रहेगी कि किसी निर्दोष छात्र को परेशान न किया जाए. पुलिस छात्रों की स्थिति और उनकी मांगों की संवेदनशीलता को समझती है. इसलिए कार्रवाई करते समय इन बातों का ध्यान रखा जाएगा.

 

सिटी एसपी ने कहा कि जिन लोगों ने पत्थरबाजी की, बैरिकेडिंग तोड़ी और पुलिस के जवानों को घायल किया, उनकी पहचान कर कार्रवाई की जाएगी. पुलिस पूरे मामले की समीक्षा के बाद आगे का कदम उठाएगी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही