Search

रांची निकाय चुनाव: वार्ड 18 के संत अन्ना इंटरमीडिएट कॉलेज में चलता रहा ड्रामा

Ranchi: नगर निकाय चुनाव में वोटिंग की प्रक्रिया जारी है. वार्ड संख्या 18 में वोट को लेकर दिनभर हो हल्ला चलता रहा. थड़पखना चौक स्थित संत अन्ना इंटरमीडिएट कॉलेज और छोटानागपुर गर्ल्स हाईस्कूल में बनाए गए बूथ पर सांसद महुआ मांझी और प्रत्याशी के बूथ परिसर में प्रवेश करते ही हंगामा होने लगा.
 
लोगों ने बताया कि सत्ता की चाबी लेने के लिए राजनीतिक दुरुपयोग किया जा रहा है. लोगों ने आरोप लगाया कि अपना पद का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है. आचार संहिता का उल्लंघन किया जा रहा है. लोगों ने बताया कि संत अन्ना इंटरमीडिएट स्कूल में पुलिस का पुख्ता इंतजाम किए गए. बावजूद इसके प्रत्याशियों के कार्यकर्ता आपस में उलझते रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही