Search

 
 
 

रांची निकाय चुनाव : राज्यपाल ने किया मतदान, नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार ने नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदान किया. वे श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान स्थित मतदान केंद्र पहुंचे और अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया.
 

Ranchi :  झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार ने नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदान किया. वे श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान स्थित मतदान केंद्र पहुंचे और अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया.

 

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि मतदान लोकतंत्र का एक अनिवार्य एवं सशक्त अंग है. उन्होंने सभी नागरिकों से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आह्वान किया. कहा कि लोकतंत्र की मजबूती नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से ही सुनिश्चित होती है.

 

राज्यपाल ने नागरिकों से स्वेच्छा और निष्पक्ष रूप से मतदान कर ऐसे जनप्रतिनिधियों के चयन करने की अपील की, जो क्षेत्र, शहर व प्रदेश के समग्र विकास के प्रति संवेदनशील एवं प्रतिबद्ध हों. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही