Search

रांची निकाय चुनाव : वार्ड 15 में शांतिपूर्ण मतदान जारी, सुनें क्या बोले वोटर्स

Ranchi: रांची के संत पॉल्स स्कूल में बनाए गए वार्ड संख्या 15 के मतदान केंद्र संख्या 3 पर मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से जारी है. इस केंद्र पर कुल 907 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 419 पुरुष, 488 महिलाएं और तृतीय लिंग के 0 मतदाता शामिल हैं. यहां कुल 3 बूथ बनाए गए हैं ताकि मतदाता सुविधा के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें.
 
वोट देने आए 74 वर्षीय एनल एक्का ने मतदान के बाद अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि वे पहले भी कई बार मतदान कर चुके हैं, इसलिए उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई. हालांकि, उनका कहना है कि नई पीढ़ी के कुछ मतदाताओं को प्रक्रिया समझने में थोड़ी उलझन हो रही है.

वहीं उनकी बेटी समीक्षा एक्का (30 वर्ष) ने बताया कि यह उनका दूसरा मतदान है. उन्होंने कहा कि ईवीएम मशीन के माध्यम से मतदान करना उन्हें बैलेट सिस्टम की तुलना में ज्यादा आसान लगा. एनल एक्का और समीक्षा एक्का पूरे परिवार के साथ मतदान केंद्र पहुंचे थे और सभी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

बूथ पर वोट देने के बाद फोटो क्लिक करने के लिए बैनर भी लगाया गया है जहां लोग वोट देकर अपना फोटो क्लिक करा रहे हैं. सभी के चेहरे पर वोट देने की खुशी जाहिर हो रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही