Search

 
 
 

रांची निकाय चुनाव : पुलिस प्रशासन की चाक चौबंद तैयारी ने पेश की मिसाल

Ranchi: राजधानी रांची में नगर निकाय चुनाव शाम पांच बजे समाप्त हो गया. इस निकाय चुनाव की तैयारी पुलिस प्रशासन ने काफी अच्छे तरीके से की थी. सभी बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया था. मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान रखा गया था. इस नगर निकाय चुनाव में सभी वर्ग के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया.
 

Ranchi: राजधानी रांची में नगर निकाय चुनाव शाम पांच बजे समाप्त हो गया. इस निकाय चुनाव की तैयारी पुलिस प्रशासन ने काफी अच्छे तरीके से की थी. सभी बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया था. मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान रखा गया था. इस नगर निकाय चुनाव में सभी वर्ग के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. रांची जिला प्रशासन की यह तैयारी भविष्य के चुनावों के लिए एक मिशाल पेश की है. बुजूर्ग महिलाओं और पुरूष भी इस चुनाव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया.

 

बुजूर्ग महिलाओं और पुरुषों का रखा जा रहा था विशेष ख्याल


नगर निकाय चुनाव में बुजूर्ग महिलाओं और पुरुषों का विशेष ध्यान रखा गया था. हर बूथ पर पुलिस की मौजूगी थी और लोगों की मदद कर रहे थे. पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी बूथों पर लगातार गश्त कर रहे थे. जिला प्रशासन की टीम सभी मतदाताओं के पहचान पत्र की जांच करने के बाद ही मतदान करने दे रही थी. वहीं उंगली पर लगे निशान की भी जांच की जा रही थी ताकि गलत वोट न डाल सकें.


जिला निर्वाचन अधिकारी सह उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री और सिटी एसपी पारस राणा के नेतृत्व में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए महीनों पहले से ही रणनीति तैयार की थी. मतदान प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए न केवल मतगणना केंद्रों पर, बल्कि संवेदनशील बूथों पर भी सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी रखी गई. सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस बल ने चुनाव से पूर्व शहर के विभिन्न हिस्सों में फ्लैग मार्च कर मतदाताओं में विश्वास जगाया. 

 

चार हजार अतिरिक्त जवानों की गई थी तैनाती


नगर निकाय चुनाव में चार हजार अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई थी. हर बूथ पर चार से पांच जवान की तैनाती थी, ताकि लोग निर्भीक होकर मतदान केंन्द्र पर पहुंचे और अपना मत का प्रयोग कर सके. रांची एसएसपी, सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी समेत कई अधिकारी लगातार बूथों का जायजा ले रहे थे और लोगों से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील कर रहे थे. वहीं 27 फरवरी को मतगणना होगी. मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही