Search

 
 
 

रांची निकाय चुनाव : हिंदपीढ़ी में दो पक्षों के समर्थक आपस में भिड़े, जमकर चले लात-घुसे

रांची नगर निकाय चुनाव की गहमा-गहमी के बीच हिंदपीढ़ी इलाके के एक बूथ में मारपीट की घटना हुई है. बताया जा रहा है कि वार्ड संख्या 23 में वोट डालने को लेकर दो पक्षों के समर्थक आपस में भिड़ गए.
 

Ranchi :   रांची नगर निकाय चुनाव की गहमा-गहमी के बीच हिंदपीढ़ी इलाके के एक बूथ में मारपीट की घटना हुई है. बताया जा रहा है कि वार्ड संख्या 23 में वोट डालने को लेकर दो पक्षों के समर्थक आपस में भिड़ गए.

 

बात इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच हाथापाई हो गई. इस दौरान जमकर लात-घुसे चले. हालांकि पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है और दोनों पक्षों को शांत करा दिया है.   

 

Uploaded Image

 

इस संबंध में रांची एसएसपी राकेश रंजन ने बताया कि दो पक्षों के समर्थकों के बीच  धक्का मुक्की की वारदात हुई है.  मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है और जांच कर रही है. फिलहाल पुलिस ने मामले को शांत करा दिया है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही