Search

 
 
 

रांची निकाय चुनाव : ट्रैफिक व ग्रामीण SP ने संवेदनशील इलाकों का किया निरीक्षण

रांची के ट्रैफिक एसपी, ग्रामीण एसपी और सदर एसडीओ ने सुरक्षा के मद्देनजर विभिन्न क्षेत्रों के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विशेष रूप से संवेदनशील क्षेत्रों का जायजा लिया.
 
  • निर्भीक होकर मतदान करने की अपील

Ranchi :  झारखंड के 48 नगर निकाय क्षेत्रों में सुबह सात बजे से मतदान जारी है. रांची में नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है.

 

इस बीच रांची के ट्रैफिक एसपी, ग्रामीण एसपी और सदर एसडीओ ने सुरक्षा के मद्देनजर विभिन्न क्षेत्रों के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विशेष रूप से संवेदनशील क्षेत्रों का जायजा लिया. 

 

अधिकारियों ने मतदान केंद्रों में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति और सुरक्षा की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की. अधिकारियों ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि वे किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मुस्तैद रहें और मतदाताओं की सुविधा का ध्यान रखें. 

 

Uploaded Image

 

प्रशासनिक टीम रही मौजूद

इस सुरक्षा दौरे में स्थानीय पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी), संबंधित थाना प्रभारी और बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान मौजूद रहे. प्रशासन का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि नागरिक बिना किसी भय या दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें. 

 

निर्भीक होकर करें मतदान

नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस के आलाधिकारी मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील कर रहे हैं. अधिकारियों ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे पर सभी मतदान केंद्रों में कड़ी नजर रखी जा रही है. किसी भी मतदाताओं को कोई परेशानी ना हो, इसका विशेष ख्याल रखा जा रहा है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही