Search

 
 
 

रांची निकाय चुनाव : पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने बेटी संग किया मतदान

Ranchi: पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने अपनी बेटी यशस्विनी के साथ धुर्वा में मतदान किया. यशस्विनी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की रांची प्रत्याशी रही थी.  मतदान के बाद धुर्वा स्थित सेंट थॉमस स्कूल मतदान केंद्र के बाहर उन्होंने लगातार संवाददाता से बातचीत की.
 

Ranchi: पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने अपनी बेटी यशस्विनी के साथ धुर्वा में मतदान किया. यशस्विनी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की रांची प्रत्याशी रही थी.  मतदान के बाद धुर्वा स्थित सेंट थॉमस स्कूल मतदान केंद्र के बाहर उन्होंने लगातार संवाददाता से बातचीत की. 


सुबोधकांत सहाय ने कहा कि काफी लंबे अरसे के बाद रांची नगर निगम चुनाव हो रहा है. मतदाता रांची शहर के विकास के लिए ऐसे व्यक्ति को चुने जो रांची का सही रूप से विकास कर सके. कोई महत्वपूर्ण व्यक्ति जो चुनाव लड़ रहा हो वह इंपॉर्टेंट नहीं है बल्कि वह सही व्यक्ति है, जो चुनाव जीतने के बाद रांची का भला और संपूर्ण विकास कर सके. पूर्व के वर्षों में जिन लोगों ने रांची नगर निगम में अपना वर्चस्व बनाया था, उन लोगों ने रांची को शहर की बजाय इसे स्लम शहर बना दिया था.

 

धुर्वा में महाराणा प्रताप स्कूल, सर्वोदय बाल निकेतन हाई स्कूल, सेंट थॉमस स्कूल - इन तीन मतदान केंद्रों के हर बूथ पर सुबह 7:00 से ही वोटरों की लंबी लाइन है, हर बूथ में मतदाताओं की काफी भीड़ है. यहां महिला मतदाता हैं जो बड़ी संख्या में वोट देने आई है.  लोग गर्मी से परेशान दिखे, लेकिन उनमें वोट देने के लिए उत्साह की कमी नहीं दिखी है. 


इस बार ईवीएम मशीन से वोट डालने की व्यवस्था नहीं होने से लेकिन मत पत्रों से वोटिंग में भी मतदाताओं को किसी तरह परेशानी नहीं हो रही है. मतदान केंद्र के बाहर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है, बाहर बैठे कार्यकर्ता टेंट में लोगों को उनके बूथ एवं उनके क्रमांक की पर्ची दे रहे है, टेंट में मतदाताओं की भीड़ लगी है. 


कुछ वोटरों के नाम इस मतदान केंद्र में नहीं मिले, इसके बाद वे अपने बूथ का पता कर में बगल के मतदान केंद्र पहुंचे और अपना मतदान किया. महाराणा प्रताप स्कूल में बूथ लेवल कर्मी इंदु देवी, जानकी देवी, एलिजा बेथ लकड़ा मतदाताओं को उनके बूथ बता रही थी, यहां पांच बूथ बने हुए हैं.

 

इंदिरा नगर जगन्नाथपुर निवासी राधा पाल ने कहा कि वह काफी उत्साहित है. 72 वर्षीय किशोर प्रसाद एवं 48 वर्ष की कृष्ण सिंह ने आशा जताई की जो वार्ड पार्षद यहां से जीतेगा वह धुर्वा क्षेत्र के लोगों की पानी की समस्या के करेगा. चुनाव के बाद उनके वार्ड में सकारात्मक बदलाव आएगा. 

देखें तस्वीरें

Uploaded Image Uploaded Image

Uploaded Image Uploaded Image

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही