Search

 
 
 

रांची सिविल कोर्ट के प्रधान न्यायायुक्त दिवाकर पांडे ने बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा का किया औचक निरीक्षण

 
Ranchi: मंगलवार को रांची सिविल कोर्ट के प्रधान न्यायायुक्त दिवाकर पांडे ने बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा औचक निरीक्षण किया. इस मौके पर डालसा के सचिव कमलेश बेहरा और बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा के जेलर व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. दिवाकर पांडे ने बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा के किचन का निरीक्षण किया और कैदियों को दिए जाना वाला खाना का निरीक्षण किया और इसमें अनियमितता को देख कर जेल प्रशासन को को सख्त निर्देश दिया गया कि जेल मैनुअल के अनुसार ही सभी कैदियों को खाना दिया जाना चाहिए. उन्होंने बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा अस्पताल का निरीक्षण किया और उपस्थित डॉक्टर और नर्स से बातचीत कर उन्हे निर्देश दिया गया कि इलाज में किसी तरह की लापरवाही न बरतें और पर्याप्त मात्रा में दवाई उपलब्ध रखें. साथ ही जेल में स्थित सभी वार्डों का निरीक्षण किया. साथ ही महिला वार्ड का भी निरीक्षण किए और जेल प्रशासन को ये निर्देश दिए कि महावारी के समय महिला बंदियों को प्रयाप्त मात्रा मे सैनिटरी पैड उपलब्ध कराएं. वहां के बंदियों के समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त किये एवं जेल के बंदियों के समस्याओं के शीघ्र निराकरण के लिए दिशा-निर्देश दिये. इसे भी पढ़ें – अमित">https://lagatar.in/amit-shah-said-modi-government-has-established-peace-in-north-east-talked-about-setting-up-a-semiconductor-plant-worth-rs-2700-crore-in-assam/">अमित

शाह ने कहा, मोदी सरकार ने नॉर्थ ईस्ट में शांति कायम की है…असम में 2700 करोड़ का सेमीकंडक्टर प्लांट लगने की बात कही
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

Google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही